Nostradamus Predictions: साल 2026 की शुरुआत होते ही दुनिया में तनाव अपने चरम पहुंच चुका है। इन घटनाओं ने युद्ध की आशंका को बढ़ा दिया है। कई लोगों को तीसरे विश्व युद्ध का डरा सताने लगा है। अब इस बीच फ्रांस के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस (Nostradamus) की 2026 भविष्यवाणियां एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों के मुताबिक, 2026 मानव इतिहास के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने अपनी किताब लेस प्रोफेटीज में दुनिया को लेकर भविष्यवाणियां की थीं।
- भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2026 में एक महान शख्स की बिजली की वजह से हत्या होगी। इस भविष्यवाणी का मतलब निकाला रहा है कि 2026 में किसी बड़े और लोकप्रिय वैश्विक नेता की हत्या हो सकती है या सत्ता परिवर्तन हो सकता है। इसे राजनीतिक तख्तापलट से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
- नास्त्रेदमस का पूरा नाम मिशेल डी नास्त्रेदमस था, जो 16वीं सदी के एक ज्योतिषी और चिकित्सक थे। उन्होंने अपनी किताब लेस प्रोफेटीज में कई घटनाओं का जिक्र किया है।