Nostradamus 2026 Predictions: साल 2026 की शुरुआत होने में कुछ ही समय बचा है और हर कोई नए वर्ष का भविष्य जानना चाहता है। दुनिया में कुछ भविष्यवक्ता अपनी भविष्यवाणियों को लेकर बेहद प्रसिद्ध हैं, जिनमें नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा का नाम सबसे पहले आता है। फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' ने साल 2026 (Nostradamus Predictions For 2026 ) के लिए कई भविष्यवाणी की हुई हैं, जो सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गई हैं और लोगों के मन में डर पैदा कर दी हैं।
नास्त्रेदमस की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। इसकी वजह से उनकी भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में भविष्यवाणियां (Nostradamus Predictions 2026 ) की थीं जिनमें से अधिकतर सच साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस का जन्म फ्रांस के छोटे-से गांव सेंट रेमी में 14 दिसंबर, 1503 को हुआ था और 1566 में उनकी मौत हो गई थी।