Nostradamus Predictions 2025: फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। नास्त्रेदमस की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित होती हैं। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में भविष्यवाणियां (Nostradamus Predictions 2025 ) की थीं जिनमें से ज्यादातर सच साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस ने साल 2025 के लिए भी कई बेहद डरावनी भविष्यवाणियां की थीं।
नास्त्रेदमस का जन्म 14 दिसंबर, 1503 को हुआ था और 1566 में उनकी मौत हो गई थी। आज हम आपको साल 2025 के लिए की गई उनकी भविष्यवाणियों के बारे में बताएंगे। साल 2025 के लिए की गई उनकी भविष्यवाणियां बेहद डरावनी हैं। अगर उनकी भविष्यवाणियां सच साबित होती हैं, तो पूरी दुनिया में तबाही मच जाएगी। नास्त्रेदमस ने तीसरे विश्व युद्ध और दुनिया की अर्थव्यसत्था के पतन तक की भविष्यवाणी की है।
आर्थिक संकट से फैल सकती है अशांति
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, दुनियाभर में आर्थिक संकट छा सकता है। उनका दावा है कि इसके कारण समाज में अशांति फैल सकती है। इस आर्थिक संकट में मैक्सिकों, लैटिन अमेरिकी देश और यूरोप के देश शामिल होंगे।