Nostradamus Predictions 2024: फ्रांस के भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती हैं। उन्होंने एडोल्फ हिटलर का उदय, अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या, कोविड-19 महामारी की शुरुआत की सटीक भविष्यवाणी की थी। इसके अलावा नास्त्रेदमस ने कई साल पहले ही तीसरे विश्व युद्ध होने की भी भविष्यवाणी कर दी थी। उनका दावा था कि साल 2024 में तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होगी।
तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी को इस्राइल और ईरान से जोड़कर देखा जा रहा है। ईरान-इस्राइल के बीच शुरू हुआ युद्ध सिर्फ दोनों देशों तक सीमित नहीं रह सकता, बल्कि इसका पूरी दुनिया पर असर पड़ सकता है। कुछ देश ईरान की तरफ हैं, जबकि कुछ देश इस्राइल के साथ खड़े हैं। इस समय दुनिया लंबी जंग की आशंकाओं से घिरी हुई है। इन आशंकाओं के बीच अब सवाल है कि क्या नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी सच हो रही है? दरअसल, उन्होंने साल 2024 में तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी की थी।