फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nostradamus Prediction: नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणी, आग की होगी बारिश, इतने महीने चलेगा तीसरा विश्व युद्ध

Wed, 26 Oct 2022 11:53 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : iStock
Nostradamus Prediction: रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग ने खतरनाक रूप ले लिया है। दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध ने दुनिया को दो गुटों में बांट दिया है और तबाही मचाने वाले परमाणु बम से हमले की धमकियां दी जा रही हैं। अंतराष्ट्रीय संस्थाएं शांति की अपील कर रही हैं, लेकिन हालात को देखकर नहीं लग रहा है कि दुनिया में फैली अशांति जल्द शांत होने वाली है। सबसे बड़ा डर यह है कि अगर इसी तरह तनाव बढ़ता रहा, तो कहीं तीसरा विश्व युद्ध शुरू न हो जाए। कई भविष्यवक्ताओं ने भी तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी की है। 

बाबा वेंगा के बाद नास्त्रेदमस की तीसरी विश्व युद्ध की भविष्यवाणी लोगों को डरा रही है। फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' (Nostradamus Prediction) की भविष्यवाणी के मुताबिक, अगले साल यानी साल 2023 में दुनिया में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में हजारों ऐसी भविष्यवाणियां (Nostradamus Predictions 2022 ) की थीं जिनमें से ज्यादातर सच साबित होती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : Third World War Predictions
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नास्तेदमस ने हिटलर के उदय, द्वितीय विश्व युद्ध और फ्रांसीसी क्रांति जैसी ऐसिहासिक घटनाओं की भविष्यवाणी की थी जो सच साबित हुई हैं। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में यह भी बताया है कि दुनिया का अंत कब और किस तरह होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : Third World War Predictions
दिसंबर 1503 में नास्त्रेदमस का जन्म हुआ था और उनका निधन दो जुलाई 1566 को हुआ था। बताया जाता है कि उनकी 70 प्रतिशत से ज्यादा भविष्यवाणियां अब तक सच साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस ने साल 2023 के बारे में भी भविष्यवाणी की है। नॉस्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक,  रूस-यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध समाप्त हो जाएगा, लेकिन दूसरे देशों के बीच मतभेद भीतर ही भीतर भड़कते रहेंगे। इसका नतीजा यह होगा कि साल 2023 में यूरोप में भीषण जंग की शुरुआत होगी और यह साफ तौर तीसरा विश्व युद्ध होगा।

Bhai Dooj 2022: यहां भाइयों को मरने का श्राप देती हैं बहनें, जीभ में चुभाती हैं कांटा, जानें क्या है ये परंपरा

4 of 5
नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : iStock

नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी में कहा था कि तीसरा विश्व युद्ध करीब सात महीने तक चलेगा। इस युद्ध में लाखों लोगों की जान जाएगी। नॉस्त्रेदमस के मुताबिक, तीसरे विश्व युद्ध में दुनिया के कई देशों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। इस युद्ध में बचे लोग नए सिरे से अपने जीवन की शुरुआत करेंगे। 

Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपा है हिरण, ज्यादातर लोग खोजने में फेल, क्या आप 15 सेकेंड में खोज लेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : नास्त्रेदमस की डराने वाली भविष्यवाणी
नास्त्रेदमस ने शाही भवन पर आकाशीय आग की भविष्यवाणी थी। उनका कहना था कि नई विश्व व्यवस्था जन्म लेगी। कई लोग इसे दुनिया के खत्म होने से जोड़कर देख रहे हैं, तो कई लोग दुनिया के नए कानून से इस जोड़ रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें