Nostradamus Prediction: रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग ने खतरनाक रूप ले लिया है। दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध ने दुनिया को दो गुटों में बांट दिया है और तबाही मचाने वाले परमाणु बम से हमले की धमकियां दी जा रही हैं। अंतराष्ट्रीय संस्थाएं शांति की अपील कर रही हैं, लेकिन हालात को देखकर नहीं लग रहा है कि दुनिया में फैली अशांति जल्द शांत होने वाली है। सबसे बड़ा डर यह है कि अगर इसी तरह तनाव बढ़ता रहा, तो कहीं तीसरा विश्व युद्ध शुरू न हो जाए। कई भविष्यवक्ताओं ने भी तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी की है।
बाबा वेंगा के बाद नास्त्रेदमस की तीसरी विश्व युद्ध की भविष्यवाणी लोगों को डरा रही है। फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' (Nostradamus Prediction) की भविष्यवाणी के मुताबिक, अगले साल यानी साल 2023 में दुनिया में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में हजारों ऐसी भविष्यवाणियां (Nostradamus Predictions 2022 ) की थीं जिनमें से ज्यादातर सच साबित होती हैं।