Nostradamus Predictions 2025 in Hindi: फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणियों ने पूरी दुनिया को डरा दिया है। नास्त्रेदमस के मुताबिक, 2025 के आखिरी महीने में तबाही मच सकती है। उनकी भविष्यवाणियों का विशेषज्ञों ने विश्लेषण किया है। दावा किया गया है कि नास्त्रेदमस ने 2025 के अंत से पहले एक और महामारी के दस्तक देने की भविष्यवाणी की है।
नास्त्रेदमस की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। इसकी वजह से उनकी भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में भविष्यवाणियां (Nostradamus Predictions 2025 ) की थीं जिनमें से अधिकतर सच साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस का जन्म फ्रांस के छोटे-से गांव सेंट रेमी में 14 दिसंबर, 1503 को हुआ था और 1566 में उनकी मौत हो गई थी।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणियों से संकेत मिलता है कि इंग्लैंड में युद्ध, ग्रह पर उल्कापिंडों के गिर सकता है और एक और महामारी आ सकती है। ऐसे में मानवता के विनाश को लेकर सबसे प्रसिद्ध भविष्यवाणी के सच होने के डर से लोग सहमे हैं।