Kim il Sung
- फोटो : social media
- किम इल संग की 20 मीटर ऊंची मूर्ति
वर्ष 1956 में प्योंगयांग में एक क्रांतिकारी म्यूजियम बनाया गया, जिसमें 5000 वर्ग मीटर के क्षेत्र को किम इल संग द्वारा जापान विरोधी गतिविधियों को दिखाने के लिए रखा गया। इस म्यूजियम में किम की 12 आदमकद मूर्तियां लगाई गईं। 15 वर्षों बाद इस क्षेत्र को बढ़ाकर 50000 वर्ग मीटर कर दिया गया। म्यूज़ियम के बाहर किम इल संग की 20 मीटर ऊंची मूर्ति लगाई गई, जिसमें वो कमर पर अपना हाथ रखे दिखाई दे रहे थे। रात में इसमें फ्लड लाइट लगा दी जाती जिससे इसे कुछ किलोमीटर की दूरी से भी देखा जा सकता था।
इस म्यूजियम में किम के इस्तेमाल की हजारों वस्तुओं जैसे उनके दस्तानों, जूतों, बेल्ट, टोपियों, स्वेटर व कलमों को रखा गया। कुछ वर्षों तक किम लोगों के सामने बहुत कम आए। लेकिन, उनके उद्धरण हर समाचारपत्र में होते थे। किसी भी किताब में चाहे वो सिविल इंजीनियरिंग की किताब हो या फिर मोलेकुलर बायॉलॉजी की, किम के कामों का विवरण देना जरूरी था।