स्पेन में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गई 9 साल की एक बच्ची की अचानक मौत हो गई। हैरान करने वाली बात यह है कि एक आइसक्रीम की वजह से उसकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजॉर्ट में आइसक्रीम खाने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उसे लाइफ सपोर्ट पर रखा गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।