फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश के अमीर लोग लंदन से मंगाते हैं पिज्जा, फ्लाइट से होती है डिलीवरी

Sat, 06 Apr 2019 05:40 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Pizza - फोटो : File photo
आज के समय में फास्ट फूड (खासकर पिज्जा) का चलन इतना बढ़ गया है कि लोग इसके बिना रहने की सोच भी नहीं सकते। वैसे तो पिज्जा अब लगभग हर देश में आसानी से मिल जाता है, लेकिन इसके बावजूद एक देश ऐसा भी है, जहां के अमीर लोग दूसरे देश से पिज्जा मंगाते हैं। इनकी डिलीवरी फ्लाइट के जरिए होती है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
इस देश का नाम है नाइजीरिया। यहां के कृषि मंत्री ओदू ओगबेह ने दावा किया है कि नाइजीरिया के अमीर लोग स्टेटस सिंबल दिखाने के लिए 6440 किलोमीटर दूर लंदन से पिज्जा मंगाते हैं। उनके मुताबिक लोग रात में पिज्जा ऑर्डर करते हैं और इसे सुबह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट नाइजीरिया लेकर आती है। 
विज्ञापन

3 of 5
ओदू ओगबेह - फोटो : Social media
मंत्री ने इस बात का खुलासा नाइजीरिया की राजधानी अबूजा में सीनेट एग्रीकल्चर कमिटी की बैठक में किया है। उन्होंने बताया कि नाइजीरिया चूंकि ज्यादातर चीजों का आयात दूसरे देशों से ही करता है, लेकिन अमीरों का यह ट्रेंड सही नहीं है। 

4 of 5
ओदू ओगबेह - फोटो : Social media
ओदू ओगबेह ने उन लोगों की कड़ी आलोचना की, जो अपना स्टेटस सिंबल दिखाने के लिए चावल से लेकर पिज्जा और टमाटर पेस्ट तक दूसरे देशों से आयात करके खाते हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही चिंताजनक स्थिति है और हमें इस तरह की चीजों में तेजी से कमी लाने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओदू ओगबेह - फोटो : Social media
मंत्री ओदू ओगबेह के बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ है, जिसपर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, 'ब्रिटिश एयरवेज ने नाइजीरिया में पिज्जा डिलीवरी कब से शुरू कर दी। क्या इसके लिए कोई एप है?' 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें