New Year Superstitions: दुनिया के अलग-अलग हिस्से में नए साल के मौके पर कई अजीबोगरीब अंधविश्वासों को माना जाता है, जिनके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। नया साल आने में अब कुछ दिन ही हैं। नए साल के पहले दिन को सभी लोग अलग-अलग तरह से मनाते हैं। कुछ लोग पार्टी करते हैं तो कुछ लोग परिवार के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के कई देशों में खाने-पीने को लेकर नए साल में ऐसे-ऐसे अंधविश्वासों को माना जाता है, जो सुनने में बेहद अजीब लगते हैं। इसी कड़ी में आइए इसके बारे में जानते हैं।
हेरिंग खाने की परंपरा-
नए साल के पहले दिन नॉर्डिक देशों में हेरिंग मछली (Herring fish) खाने की परंपरा चली आ रही है। इसके पीछे की वजह ये बताई जाती है कि इस मछली का रंग सिल्वर होता है, जो समृद्धि लेकर आती है।