फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Grahan 2026: साल 2026 में कब-कब लगेंगे सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण? जानिए तारीख और भारत में दिखेंगे या नहीं

Wed, 19 Nov 2025 02:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Grahan 2026: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए साल 2026 बेहद खास है। नए साल शुरू होने से पहले लोग जानना चाहते हैं कि आने वाला वर्ष कैसा होगा? नए साल में कौन-कौन सी घटनाएं घटेंगी।
विज्ञापन
1 of 7
साल 2026 में कब-कब लगेंगे सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण? - फोटो : Freepik
Grahan 2026: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए साल 2026 बेहद खास है। नए साल शुरू होने से पहले लोग जानना चाहते हैं कि आने वाला वर्ष कैसा होगा? नए साल में कौन-कौन सी घटनाएं घटेंगी। कई लोगों के मन में यह भी सवाल है कि साल 2026 मे कब और किस दिन सूर्य और चंद्र ग्रहण लगेगा। तो आइए हम आपको बताते हैं कि साल 2026 में कब-कब सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगेगा और कहां-कहां दिखेगा। 

2026 का पहला सूर्य ग्रहण

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी मंगलवार के दिन लगेगा। यह भारत में नजर नहीं आएगा। इस ग्रहण को दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अर्जेंटीना और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा। 2026 का पहला सूर्य ग्रहण फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को लगेग। यह सूर्य ग्रहण बेहद अद्भुत होगा, क्योंकि यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण यानी रिंग ऑफ फायर के रूप में नजर आएगा। 
 
विज्ञापन

2 of 7
साल 2026 में कब-कब लगेंगे सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण? - फोटो : Freepik
2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण

साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त बुधवार के दिन लगेगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जो आर्कटिक, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, रूस और पुर्तगाल के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में यह ग्रहण नहीं दिखेगा, क्योंकि यहां पर इस समय रात होगी। 
विज्ञापन

3 of 7
साल 2026 में कब-कब लगेंगे सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण? - फोटो : PTI
2026 का पहला चंद्र ग्रहण 
 
साल 2026 दूसरा ग्रहण एक चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगेगा। यह ग्रहण भारत समेत एशिया के कई भागों में दिखेगा। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में भी दिखाई देगा। यह एक खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण शाम 6 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक लगेगा, जिसकी अवधि सिर्फ 20 मिनट की होगी। यह ग्रहण होली के दिन लगेगा।
 

4 of 7
साल 2026 में कब-कब लगेंगे सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण? - फोटो : PTI
नए साल का दूसरा चंद्र ग्रहण

नए साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा, लेकिन भारत में यह नजर नहीं आएगा। यह ग्रहण उत्तर और दक्षिण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में नजर आएगा। 

Viral News: लड़की ने मांगा 30 लाख का हार, मां ने दिलाने से किया इनकार... तो किया ऐसा काम कि हो गया बवाल


 
विज्ञापन

5 of 7
साल 2026 में कब-कब लगेंगे सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण? - फोटो : Freepik
क्या होता है सूर्य ग्रहण 

सूर्य और धरती के बीच चंद्रमा आ जाता है, तो चांद के पीछे सूर्य का बिंब कुछ समय के लिए पूरी तरह से ढक जाता है। इस प्रक्रिया को ही सूर्य ग्रहण लगना कहा जाता है। इस दौरान जिस जगह पर परछाई पड़ रही होगी वहां आसमान में सूर्य आधा या पूरा ढका दिखेगा।

Viral: 30 लाख की सैलरी और 5 कोठियां भी न आईं काम, बीमारी में पत्नी ने अनाथालय में छोड़ा, CA की दर्दभरी दास्तां
विज्ञापन

6 of 7
साल 2026 में कब-कब लगेंगे सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण? - फोटो : Freepik
वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आते हैं, तो सूर्य ग्रहण लगता है। सूर्य ग्रहण तीन प्रकार का होता है, पूर्ण सूर्य ग्रहण, वलयाकार सूर्य ग्रहण और आंशिक सूर्य ग्रहण। 

Viral Video: तलाक से पहले रचाने लगा दूसरी शादी, स्टेज पर पहुंची पहली पत्नी, सबूत और फोटो दिखाकर मचाया बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
साल 2026 में कब-कब लगेंगे सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण? - फोटो : Adobe Stock
कब लगता है चंद्र ग्रहण? 

पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती है। चंद्रमा एक उपग्रह है, जो धरती की परिक्रमा करता है। इस दौरान जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है, तो सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती है। इससे धरती की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस खगोलीय घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। चंद्र ग्रहण भी तीन प्रकार का होता है, आंशिक चंद्र ग्रहण, पूर्ण चंद्र ग्रहण और उपछाया चंद्र ग्रहण । 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें