अगर गिरना इतना अच्छा है तो हर कोई अपनी जिंदगी में गिरना चाहेगा, अरे इन गद्दों पर। बस एक धक्का और 1200 लोग धड़ा-धड़ गद्दों पर गिर पड़े। अमेरिका के एक गद्दे के ब्रांड 'Aaron' ने वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए ये अनोखा तरीका अपनाया। इस तरीके को देख आपकी आंखें बंद हो जाएंगी।
विज्ञापन
2 of 5
अपने नरम गद्दों का सबसे बड़ा नमूना और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ये Human Mattress Domino आयोजित किया गया था। इस गेम को डोमिलोज कहते हैं, इसमें एक पंक्ति में चौकोर या आयत आकार की टाइल्स को खड़ा कर दिया जाता है। उसके बाद जो होता है उसे देखने के लिए लाखों लोग भीड़ लगाते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
पहली टाइल को धक्का दिया जाता है। इसके बाद सब एक क्रम में गिरने लगती हैं। विज्ञान में इसे डोमिनो इफेक्ट कहते हैं।
4 of 5
इस स्टंट को Aaron के इलेक्ट्रॉनिक्स और उपकरण विभाग के कर्मचारियों ने मिलकर संभव बनाया। 7,000 वर्ग फुट में 34 पक्तियों में अपने गद्दे के साथ खड़े सभी कर्मचारी 13 मिनट 38 सेकंड में ताश के पत्तों की तरह बिखर गए।
अगर आपमें वीडियो देखकर आंखें न बंद करने की ताकत है तो देखें वीडियो अगली स्लाइड में।
इससे पहले ये रिकॉर्ड 2012 में जर्मनी की कंपनी Höffner Möbelgesellschaft GmbH & Co. बना चुकी है जो बीते दिनों टूट गया। कंपनी के सीईओ जॉन रबिंसन ने बताया कि ये सभी गद्दे इसके बाद दान में दिए जाएंगे।