फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब में तेल और गैस के चार नए खजानों की हुई खोज

Wed, 30 Dec 2020 10:04 AM IST
योगेश जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) ने बताया है कि सऊदी अरब में चार नए तेल और गैस क्षेत्रों की खोज हुई है। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुल अजीज बिन सलमान ने रविवार को इसकी घोषणा की है।

उत्तर-पश्चिम धाहरन के अल-रीश तेल क्षेत्र में ग़ैर-पारंपरिक तेल की खोज हुई है। पूर्वी प्रांत में मौजूद यह शहर देश के तेल उद्योग का एक प्रमुख प्रशासनिक केंद्र है।

विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
  • कितने तेल का होगा उत्पादन

अल-रीश के दो नंबर कुएं से हर रोज 4,452 बैरल प्रतिदिन कच्चा तेल और 32 लाख स्टैंडर्ड क्यूबिक फीट प्राकृतिक गैस का उत्पादन होगा। वहीं, 4 नंबर कुएं से 3,654 बैरल प्रतिदिन और 16 लाख स्टैंडर्ड क्यूबिट फीट गैस का उत्पादन होगा। 3 नबंर कुएं का शुरुआती उत्पादन 2,745 बैरल प्रतिदिन और 30 लाख स्टैंडर्ड क्यूबिक फीट गैस प्रतिदिन होगा।

मंत्री के मुताबिक, अल-रीश क्षेत्र की खोज खासतौर पर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाता है कि तुवैक पहाड़ों से अरब एक्स्ट्रा लाइट क्रूड ऑयल निकालना संभव है। अल-मिनहाज कुएं पर स्थित अल-सराह तालाब में भी गैर-पारंपरिक तेल की खोज हुई है। यह दक्षिण-पश्चिम के घावर तेल क्षेत्र में है।

विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
  • दूसरे प्राकृतिक संसाधन मिलने की संभावना
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि सऊदी आरामको ने अल-अजरामियाह में भी तेल की खोज की है। टेस्ट के परिणाम बताते हैं कि यहां से प्रतिदिन 3,850 बैरल का उत्पादन होगा। यह जगह रफहा शहर से उत्तर-पश्चिम में सऊदी-इराकी सीमा पर स्थित है।

एसपीए ने प्रिंस अब्दुलअजीज के हवाले से कहा कि सऊदी आरामको नए खोजे गए क्षेत्रों के आकार और उनके आयतन पर काम कर रहा है ताकि अंदाजा लगाया जा सके कि वहां पर कुल कितना तेल और गैस है। उन्होंने यह भी बताया कि सऊदी अरब को इस खोज में बड़ी मात्रा में दूसरे प्राकृतिक संसाधनों के होने का भी पता चला है।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
  • सऊदी अरब के पास कितना तेल है और कब तक चलेगा?

पिछले पांच दशकों से तेल विशेषज्ञों के लिए यह सवाल किसी रहस्य से कम नहीं है। तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक (ऑर्गेनाइजेशन ऑफ द पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज) को सऊदी की सरकार ने जो अनुमानित भंडार की जानकारी दी है उसके मुताबिक प्रमाणित तेल भंडार 266 अरब बैरल्स है। ओपेक ने 2015 में अपनी वार्षिक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी थी।

अगर ये नंबर सही है तो औसत 1.2 करोड़ बैरल प्रतिदिन उत्पादन के हिसाब से सऊदी का तेल भंडार अगले 70 सालों में खत्म हो जाएगा, लेकिन आधिकारिक आंकड़ों को लेकर पर्याप्त संदेह हैं। इसकी वजह यह है कि 1987 में सऊदी ने अपना तेल भंडार 170 अरब बैरल्स बताया था, जिसे 1989 में बढ़ाकर 260 अरब बैरल्स कर दिया था।

स्टटिस्टिकल रिव्यू ऑफ वर्ल्ड एनर्जी 2016 की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी 94 अरब बैरल्स तेल बेच चुका है या खर्च कर चुका है, फिर भी आधिकारिक रूप से उसका भंडार 260 से 265 अरब बैरल्स ही है। अगर सरकार का डेटा सही है तो इसका मतलब यह हुआ कि सऊदी ने तेल के नए ठिकाने खोजे हैं या फिर अनुमानित भंडार को ही बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

अनुमानित भंडार को बढ़ाने का एक आधार यह हो सकता है कि जिन ठिकानों से तेल का उत्पादन हो रहा है वहीं और तेल है या फिर अब तक जितने तेल निकाले गए हैं उसकी आपूर्ति फिर से हो गई है।

लेकिन सऊदी में 1936 से 1970 के बीच ही तेल भंडार के विशाल और बेशुमार ठिकानों की खोज की गई है। इसके बाद इसकी तुलना में सऊदी में तेल के नए ठिकानों की खोज नहीं की गई है।

समस्या यह है कि जहां-जहां तेल उत्पादन हो रहा है उसका लेखा-जोखा और अनुमानित भंडार सरकार काफी गोपनीय रखती है। इसकी जानकारी भीतर के एक गिने-चुने लोगों की होती है। ऐसे में किसी भी तथ्य की पुष्टि करना असंभव सा लगता है। तेल विश्लेषकों की विश्वसनीयता पर भी यह सवालिया निशान है कि वो इस बात को बताने की हालत में नहीं हैं कि सऊदी में तेल उत्पादन कब गिरना शुरू होगा।

सऊदी अभी सबसे ज्यादा तेल का उत्पादन कर रहा है। इससे उस भविष्यवाणी को झटका लगा है जिसमें बताया गया था कि सऊदी का तेल उत्पादन शिखर पर जाने के बाद नीचे आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
  • अनुमानित भंडार

भविष्य में तेल उत्पादन की क्षमता को जानने के लिए अलग-अलग तरीके हो सकते हैं। इससे भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि तेल इंडस्ट्री में कितने लोग काम कर रहे हैं। तेल भंडार को समझने के लिए एक जरिया यह भी है कि उत्पादन शुरू होने से पहले तेल का खजाना कितना बड़ा था। उत्पादन शुरू होने से पहले तेल खजाने का मतलब ओरिजनल ऑइल इन प्लेस (ओओआईपी) से है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें