क्या भारत के इन बड़े शहरों में गिरेगा खतरनाक ऐस्टरॉयड? नासा ने बता दिया पूरा सच
- फोटो : Freepik
इस तरह का पहला ऐस्टरॉयड है 2024 YR4
यह पहला ऐसा ऐस्टरॉयड है, जिसके धरती से टकराने की एक प्रतिशत आशंका जताई गई। यह ऐस्टरॉयड के काफी अधिक खतरे को दर्शाता है। इसके बाद नासा और यूरोपीय एजेंसियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद ऐस्टरॉयड को निगरानी सूची में शामिल कर लिया गया। फरवरी में खतरे की आशंका बढ़कर 3.1 प्रतिशत हो गई। इसके बाद इसे इतिहास के सबसे ज्यादा खतरनाक, जोखिमपूर्ण सूची में शामिल कर लिया गया। हालांकि, अब नासा ने नए आकलन ने राहत दी है और ऐस्टरॉयड को बाहर बाहर कर दिया है।