NASA: दुनिया कब खत्म होगी? कई लोगों में यह सवाल अक्सर आता है। कई भविष्यवाणियों में दावा किया जाता है कि एक धरती खत्म हो जाएगी। बुल्गारिया की बाबा वेंगा और फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने भी अपनी भविष्यवाणियों में दुनिया के खत्म होने की बात कही है। लेकिन एक वैज्ञानिक शोध में खुलासा हुआ है कि कब धरती का अंत होगा। वैज्ञानिकों ने यह अनुमान सुपरकंप्यूटर की मदद से लगाया है।
कैसे होगा धरती का अंत?
इस शोध में बताया गया है कि धरती का अंत कैसे होगा। सबसे खास बात यह है कि किसी युद्ध या एस्टेरॉयड से धरती खत्म नहीं होगी, बल्कि सूरज की वजह से ऐसा होगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि सूरज के तापमान बढ़ने के साथ ही धरती का संतुलन बिगड़ता जाएगा। हालांकि, अभी यह खतरा नहीं है। अनुमान के मुताबिक, करोड़ों साल बाद ऐसा होगा, लेकिन अभी से वैज्ञानिक चिंतित हो गए हैं।