Nasa: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के अपने मिशन को बीच में खत्म करने का एलान किया है। नासा और आईएसएस के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा। दरअसल, मिशन पर गए चार में से एक अंतरिक्ष यात्री की सेहत बिगड़ गई है, जिसकी वजह से नासा ने यह फैसला लिया है। नासा ने बयान जारी कर कहा है कि अंतरिक्ष यात्रियों की टीम तय समय से पहले ही पृथ्वी पर वापस आएगी।
- नासा ने जानकारी दी है कि आईएसएस पर मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों में से एक को मेडिकल इमरजेंसी की जरूरत पड़ गई है, जिसके कारण इस को मिशन छोटा कर दिया गया है।
- नासा ने नए साल के पहले स्पेस वॉक को भी इसके कारण रद्द कर दिया था। लेकिन नासा ने अंतरिक्ष यात्री की पहचान और उनकी बीमारी को उजागर नहीं किया है।