फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UFO: नासा के लाइव वीडियो में दिखा एलियन यान, फिर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने किया ऐसा काम, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 18 Dec 2024 08:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Alien News: एलियन को लेकर एक हैरान करने वाली खबर आई है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के पीछे एक यूएफओ देखा गया है। इसमें तेज रोशन जल रही थी।
विज्ञापन
1 of 6
नासा के लाइव वीडियो में दिखा एलियन यान - फोटो : X/@JimFergusonUK
Alien News: क्या ब्रह्मांड में एलियंस हैं? वैज्ञानिक सालों से इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक यह अनसुलझा है। अब इस बीच एक हैरान करने वाली खबर आई है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के पीछे एक यूएफओ देखा गया है। इसमें तेज रोशनी जल रही थी। दो लोगों ने यह दावा किया है। उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के पीछे से एलियन यान गया है। इसे देखते ही अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपना लाइव फीड बंद कर दिया। 

किसी देश ने अभी तक अंतरिक्ष में ड्रोन्स के जाने की कोई तकनीक नहीं बनाई है। इसकी वजह से यह नहीं कहा जा सकता है कि यह अंतरिक्ष ड्रोन्स हैं। इस रोशनी को करीब 40 मिनट तक लाइव स्ट्रीम में देखा गया। इसके बाद लाइव फीड को बंद किया गया। दो लोगों ने एक्स (पहले ट्वविटर) पर इस वीडियो को शेयर किया है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
नासा के लाइव वीडियो में दिखा एलियन यान - फोटो : Adobe Stock
एक्स पर @JimFerguonUK नाम के यूजर ने लिखा है कि नासा ने यूएफओ देखने के बाद लाइव फीड काट दी। एक घंटे पहले नासा लाइव स्ट्रीम अचानक से कट गया है। ऐसा तब हुआ जब अचानक एक रहस्यमयी अंतरिक्षयान कैमरे के व्यू में आ गया है। इस फुटेज की रफ्तार को थोड़ा सा बढ़ाया गया है। यूएफओ पूरी स्क्रीन को क्रॉस करके अंधेरे में जाता हुआ नजर आया। 
 
विज्ञापन

3 of 6
नासा के लाइव वीडियो में दिखा एलियन यान - फोटो : Adobe Stock
जिम ने सवाल किया कि अंतरिक्ष में ड्रोन्स काम नहीं करते हैं, तो आखिर यह क्या है? अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने लाइव स्ट्रीमिंग को आखिर क्यों बंद किया? क्या नासा की तरफ से किसी चीज को छिपाया जा रहा है। वो नहीं चाहता है कि हम भी यह सब देखें। 
 

4 of 6
नासा के लाइव वीडियो में दिखा एलियन यान - फोटो : Adobe Stock
नासा ने क्या कहा था?

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सितंबर 2023 में कहा था कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि यूएफओ या यूएपी क्या होता है। लेकिन उन्हें यह जरूर जानकारी है कि इनका दूसरी दुनिया से कोई संबंध नहीं है। इसके बाद भी हमारे पास जो सबूत हैं इससे यह नहीं लगता है कि यूएपी का दूसरी दुनिया से संबंध है। इसकी खोज की जाएगी। वैज्ञानिक तरीके से अध्ययन करेंगे। नासा शोध करेगा कि क्या ऐसे पर्यावरणीय माहौल हैं, जिनसे यूएपी धरती के चारों तरफ या उसके वायुमंडल में बन जाते हों। यह भी हो सकता है कि एलियन या यूएफओ हमारे एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट के कारण आसमान में होने वाले किसी बदलाव का नतीजा हो। 


Year Ender 2024: साल 2024 में लॉन्च हुए ये खास अंतरिक्ष मिशन, एक तो एलियन जीवन की करेगा तलाश
विज्ञापन

5 of 6
नासा के लाइव वीडियो में दिखा एलियन यान - फोटो : Adobe Stock
नासा की तरफ से वादा किया गया है कि वैज्ञानिक रूप से इन एलियन या यूएफओ की तलाश करेगा। तकनीकी विशेषज्ञों की मदद लेगा। एलियंस और यूएफओ का देखा जाना हमेशा विवाद का विषय रहा है। यूएफओ को अमेरिका अब अलग नाम से बुलाता है। वह इसे अनआइडेंटिफाइड एनोमेलस फेनोमेना (यूएपी) कहता है। नासा बीते साल इसके अध्ययन के लिए एक टीम बनाई थी।

 

Tabla Origin: कब और कैसे हुई थी तबले की उत्पत्ति? जानिए जाकिर हुसैन का क्या था कहना
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नासा के लाइव वीडियो में दिखा एलियन यान - फोटो : X@JimFergusonUK
हाई क्वालिटी की तस्वीरें या वीडियो नहीं होने के कारण इन यूएफओ को समझ पाना मुश्किल हो जाता है। कई बार यह समझने में मुश्किल होती है कि आखिर यह चीज कोई विमान है या किसी तरह की प्राकृतिक घटना। नासा ने इसके बाद 16 लोगों की टीम बनाई। इस टीम में वैज्ञानिक, एयरोनॉटिक और डेटा एनालिटिक विशेषज्ञ शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें