Sunita Williams: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विल्मोर के नौ महीने बाद धरती पर लौटेंगे। क्रू-10 मिशन की टीम अन्तरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंच चुकी है, जिसके बाद सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर के वापस आने का रास्ता साफ हो चुका है। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने वाले नासा-स्पेसएक्स के इस मिशन को क्रू-10 नाम दिया गया है, जिसमें कुल चार अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं।
अन्तरराष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन पर मिशन क्रू-10 टीम के सदस्य पहुंच चुके हैं। इनमें नासा की ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के ताकुया ओनिशी और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री किरिल पेस्कोव शामिल हैं। यह सभी कुछ दिन विलियम्स और विल्मोर से अंतरिक्ष स्टेशन के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। सुनीता विलियम्स तीसरी बार अंतरिक्ष में गईं। इससे पहले भी वह दो बार अंतरिक्ष में जा चुकी हैं। कुल मिलाकर वह तीन बार अंतरिक्ष में जा चुकी हैं। आज हम आपको अपनी इस खबर में बताते हैं कि वह कब-कब अंतरिक्ष में गई हैं और क्या-क्या लेकर गई हैं।