Mystery of Virupaksha temple: विरुपाक्ष मंदिर के रहस्य को आज तक वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं। भारत के प्रसिद्ध ऐतिहासिक मंदिरों में शामिल यह रहस्यमयी मंदिर कर्नाटक के हम्पी में स्थित है। मान्यता है कि हम्पी रामायण काल की किष्किंधा है। इस मंदिर में भगवान शिव के विरुपाक्ष रूप की पूजा होती है। यह प्राचीन मंदिर यूनेस्को के विश्व धरोहर में भी शामिल है। विरुपाक्ष मंदिर की कई खासियत है और इससे रहस्य भी जुड़ा हुआ है। मंदिर के रहस्य को अंग्रेजों ने भी जानने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
भगवान विरुपाक्ष और उनकी पत्नी देवी पंपा को समर्पित इस मंदिर की विशेषता है कि यहां स्थापित शिवलिंग दक्षिण की तरफ झुका हुआ है। धार्मिक मान्यता है कि रावण ने भगवान राम से युद्ध में जीत के लिए शिवजी की आराधना की, जिसके बाद भगवान शंकर प्रकट हुए, तो रावण ने उनसे लंका में शिवलिंग की स्थापना करने को कहा।