Mysterious Stone: दुनिया में कई रहस्यमयी वस्तुएं हैं, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। एक ऐसा ही रहस्यमयी पत्थर पर है, जिसके बारे में जानने के बाद आपके लिए यकीन करना मुश्किल होगा। अभी तक ज्यादातर लोग यहीन जानते हैं कि पत्थर के अंदर कोई दिल नहीं होता है। इसलिए ही किसी निर्दयी व्यक्ति को पत्थर दिल कहा जाता है, क्योंकि उसके अंदर कोई भावना नहीं होती है। लेकिन इस धरती पर एक रहस्यमयी पत्थर है, जिसके भीतर से चोट लगने पर खून निकलता है।
अगर पत्थर जमीन पर गिर जाता है, तो उसके दो टुकड़े हो जाते हैं और सबसे हैरानी वाली बात यह है कि उसके अंदर से खून निकलने लगता है। पत्थर में चोट लगने पर खून तो बहता ही इसमें से मांस जैसी वस्तु भी निकलती है जिसको लोग खाते हैं। अब यह बाजार में भी खूब बिकता है। यह अनोखा पत्थर चिली और पेरू के समुद्री तलों में बड़ी संख्या में पाया जाता है।