फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zara Hatke: यहां पर मौजूद हैं रहस्यमयी पत्थर के मटके, जिनके बारे में वैज्ञानिक भी नहीं कर पाए पता

Sat, 21 Jun 2025 01:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Zara Hatke: दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। वैज्ञानिकों के शोध में समय-समय पर नए खुलासे होते रहते हैं। लेकिन दुनिया में अभी भी कई ऐसे रहस्य हैं, जिन्हें वैज्ञानिक भी आज तक नहीं सुलझा पाए हैं।
विज्ञापन
1 of 1
यहां पर मौजूद हैं रहस्यमयी पत्थर के मटके, जिनके बारे में वैज्ञानिक भी नहीं कर पाए पता - फोटो : Adobe Stock
Zara Hatke: दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। वैज्ञानिकों के शोध में समय-समय पर नए खुलासे होते रहते हैं। लेकिन दुनिया में अभी भी कई ऐसे रहस्य हैं, जिन्हें वैज्ञानिक भी आज तक नहीं सुलझा पाए हैं। एक ऐसा ही रहस्य एशियाई देश लाओस में है, जिसे 'प्लेन ऑफ जार' यानी 'जार का मैदान' कहा जाता है। यहां बड़े-बड़े पत्थरों से बने हजारों रहस्यमयी मटके मौजूद हैं, जो पूरी दुनिया को हैरान करते हैं। 

लाओस के शियांगखुआंग प्रांत में 90 से अधिक ऐसी जगहें हैं, जहां 400 से अधिक पत्थर के जार यानी मटके हैं। कई मटकों के ऊपर तो पत्थर के ढक्कन भी मिले हैं। बताया जाता है कि इन मटकों की ऊंचाई एक से तीन मीटर तक है। 

वियतनाम युद्ध के दौरान 1964 से 1973 के बीच अमेरिकी वायु सेना ने शियांगखुआंग प्रांत में 26 करोड़ से अधिक क्लस्टर बम गिराए थे। हालांकि, इनमें से कई करोड़ ऐसे थे, जो फटे ही नहीं थे। पत्थरों के मटके वाले कई इलाकों में ये बम आज भी वैसे के वैसे ही पड़े हुए हैं। हालांकि, कुछ जगहों से इन बमों को हटा लिया गया है। 

Weird Villages: दुनिया के पांच अनोखे गांव, जो अजीबोगरीब कारणों से हैं मशहूर

पुरातत्वविदों का मानना है कि ये हजारों रहस्यमय पत्थर के बने मटके लौह युग के हैं। हालांकि, उस समय ये क्यों बनाए गए थे, इसका रहस्य आज भी स्पष्ट नहीं है। लेकिन कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि शायद इनका इस्तेमाल अंतिम संस्कार के वक्त अस्थि कलश के तौर पर किया जाता होगा। 

Israel-Iran War: किस जानवर का मांस सबसे ज्यादा खाते हैं इस्राइल के ताकतवर सैनिक, जानकर नहीं होगा यकीन

इस रहस्यमयी और अनोखी जगह को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल का दर्जा मिला है। लाओस की सरकार ने इसके लिए बहुत पहले आवेदन कर दिया था, जिसके बाद छह जुलाई 2019 को इसे विश्व के धरोहर स्थलों में शामिल किया गया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें