फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mysterious Signal: क्या इंसानों से बात करना चाहते हैं एलियंस? मिले रहस्यमयी सिग्नल, ऐसे पता लगाएंगे वैज्ञानिक

Sat, 25 Feb 2023 06:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
क्या इंसानों से बात करना चाहते हैं एलियंस? - फोटो : iStock
Alien Mysterious Signal:  दुनियाभर में एलियन और अनआईडेंटिफाई फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (यूएफओ) को लेकर आए दिन अलग-अलग दावे किए जाते हैं। हाल के दिनों में एलियन पर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने परग्रही जीव को देखने का भी दावा किया है। लेकिन एक सवाल है जो सभी के मन में है कि क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? इस सवाल का जवाब सालों से वैज्ञानिक तलाशने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। 

अब वैज्ञानिकों को इस सवाल का जवाब खोजने का सबसे अच्छा तरीका एलियंस द्वारा विकसित टेक्नोसिग्नेचर या टेक्नोलॉजी के सबूत को ढूंढना है। लेकिन खगोलविदों के लिए सबसे बड़ी चुनौती संभावित एलियंस सिग्नल और इंसान द्वारा विकसित सिग्नलों के बीच के अंतर का पता लगाना है। वैज्ञानिकों ने अब नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एल्गोरिदम की मदद से आठ रहस्यमयी रेडियो सिग्नल का पता लगाया है। शोधकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि यह एलियंस की खोज में सफलता दिलाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
यूएफओ एक्सपर्ट का एलियन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : iStock
वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष के एक इलाके में एल्गोरिदम की मदद से  820 सितारों को देखा है। इन विशेषज्ञों का नेतृत्व यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के छात्र पीटर मा ने किया है। पहले माना जाता था कि यह किसी भी संभावित एलियंस गतिविधि से रहित है, लेकिन इन दिनों इस दिलचस्प खोज की चर्चा चारों तरफ हो रही है।

 
विज्ञापन

3 of 5
Aliens - फोटो : istock
शोधकर्ताओं ने डेटा की शुरुआती जांच में इन सिग्नल पर ध्यान नहीं दिया। पीटर का कहना है कि इसकी एक वजह यह भी है कि उनके अवलोकन में अक्सर इस तरह के हस्तक्षेप होते हैं। 
 

4 of 5
इस दिन धरती पर आएंगे एलियंस - फोटो : iStock
यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के छात्र पीटर मा ने बताया कि अंतरिक्ष में मिलने वाले रहस्यमयी सिग्नल औप धरती से आने वाले रेडियो सिग्नल को अलग करने की आवश्यकता है। पीटर ने खगोलविदों के साथ मिलकर एक नया  मशीन लर्निंग एल्गोरिदम बनाया है जो धरती पर हर प्रकार के बैकग्राउंड आवाज से एलियंस सिग्नल को अच्छे तरीके से अलग कर सकता है। वैज्ञानिकों ने इस एल्गोरिदम में डीप लर्निंग का इस्तेमाल किया है। 

Weird Law: किसी को गुस्सा दिलाना है अपराध, हो सकती है जेल, जानिए कहां है यह कानून
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस दिन धरती पर आएंगे एलियंस - फोटो : iStock
जानिए क्या है डीप लर्निंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

डीप लर्निंग एक तरह का मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है। यह इस बात का नकल करता है कि इंसान किसी भी चीज को किस तरह समझता है। बिना ड्राइवर वाली कारों में इस तकनीक का इस्तेमाल होता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें