Sentinel Island Jarawa Tribe: दुनियाभर में आज भी कई ऐसी जनजातियां है जिनके जीने का तौर-तरीका बेहद अलग और अजीबोगरीब है। इनके बारे में जानकर कई बार हैरानी भी होती है। आज हम आपको एक ऐसी ही जनजाति के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनिया के सबसे पुराने जीवित आदिवासी कहलाते हैं। अंडमान द्वीप समूह का सेंटिनल द्वीप बेहद रहस्यमयी है, यहां पर जारवा नाम की जनजाति पाई जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां बाहरी लोगों को जाने की अनुमति नहीं होती है, क्योंकि यहां जाना जानलेवा साबित हो सकता है। इतना ही नहीं भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर यहां जाने पर पाबंदी लगाई हुई है।
जारवा आदिवासी सेंटिनल द्वीप और अंडमान के एक अन्य द्वीप ओंगे में रहते हैं। बताया जाता है कि अब जारवा जनजाति के करीब 400 लोग ही जीवित हैं। सेंटिनल द्वीप में रहने वाले जारवा आदिवासी को सेंटिनेलिस के नाम से भी जाना जाता है।