फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन PHOTOS में छिपे हैं गजब के रहस्य, सुलझाइए तो जरा!

Thu, 14 Jul 2016 10:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कुछ तस्वीरें हमेशा के लिए अमर हो गई। लेकिन इन तस्वीरों में नज़र आ रहे लोगों के बारे में कभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जानिए ऐसे ही कुछ रहस्यमयी लोगों से जुड़ी सबसे प्रसिद्ध तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
द फालिंग मैन

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले के दौरान सिर के बल कूदा ये शख्स मशहूर हो गया था। लेकिन आजतक कोई ये नहीं जान सका कि ये व्यक्ति कौन था।
विज्ञापन

3 of 7
मांउट एवरेस्ट पर ग्रीन बूटों वाला शव

एवरेस्ट में चढ़ने की शुरुआत 1922 में शुरु हुई थी। इस दैरान कई लोगों ने अपनी जान गवा दी थी। 1953 में एडमंड हीलेरी के एवरेस्ट पर फतह करने से पहले 200 लोगों की मौत हो चुकी थी। लेकिन एवरेस्ट पर चढ़ने वालों को हमेशा ग्रीन बूटों वाला शव नजर आता है। लेकिन आज तक इस शव की कोई पहचान नहीं कर सका।



 

4 of 7
मुस्कान वाली मृत लड़की

कहते हैं कि इस तस्वीर को देखते ही लोग प्यार से चूमने लगते थे। इस लड़की का शव सीन नदी में पाया गया था। लेकिन मरने के बाद भी इसके चेहरे पर मुस्कान बरकरार थी। इससे प्रेरणा लेकर लोगों ने इसकी मू्र्ति भी बनवाई। लेकिन इस तस्वीर में नजर आने वाली लड़की की पहचान कोई कभी नहीं कर सका।

 
विज्ञापन

5 of 7
सूखे के दौरान सूडानी बच्चा

दक्षिण सूडान में 1993 पड़े सूखे के दौरान केविन कार्टर नाम के फोटोग्राफर ने ली थी। तस्वीर में भूख से तड़पती बच्ची एक फूड शेल्टर पर जाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन पास में खड़ा गिद्ध उसकी मौत का इंतजार कर रहा था। इस तस्वीर में नजर आ रही बच्ची को फिर कभी कोई नहीं ढूंढ पाया।
विज्ञापन

6 of 7

द हिरोशिमा स्टेप्स शैडो

हिरोशिमा पर हुए परमाणु हमले में 3 लाख लोगों की पल भर में ही मौत हो गई थी। लेकिन इस हादसे से 850 फीट की दूरी पर खींची गई एक तस्वीर ने दुनिया को हिला के रख दिया। हादसे के वक्त सीढ़ियों पर कोई व्यक्ति बैठा हुआ था, लेकिन परमाणु बम की आग ने उसे राख बना दिया। वहां बस उसकी परछाई ही बाकी रह गई थी। दुनिया ये कभी नहीं जान पाई कि इस जगह कौन बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टैंक मैन

1989 में चीनी सेना द्वारा छात्रों का दमन किया जा रहा था। इस दौरान त्यानआनमेन चौक पर एक व्यक्ति सेना के टैंक के सामने आकर खड़ा हो गया। भीड़ ने इस पल को कैमरे में कैद कर लिया गया। बाद में ये तस्वीर चीनी विरोध का प्रतीक बन गई। लेकिन इस व्यक्ति की कभी भी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें