फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का सबसे रहस्यमयी इंसान, जिसके थे दो चेहरे, एक सोता तो दूसरा जागता था

Mon, 02 Sep 2019 12:38 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
एडवर्ड मोरड्राके - फोटो : Social media
दुनिया में ऐसे बहुत से इंसान हैं, जिनके रहस्य को आज तक न कोई जान पाया है और ना ही समझ पाया है। एक ऐसा ही रहस्यमयी इंसान 19वीं सदी में इंग्लैंड में हुआ करता था, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि उसके दो चेहरे थे, एक आगे और एक पीछे। यह दुनिया का इकलौता ऐसा शख्स था, जिसके एक नहीं बल्कि दो-दो चेहरे थे। 

विज्ञापन

2 of 7
एडवर्ड मोरड्राके - फोटो : Social media
दो चेहरे वाले इस शख्स का नाम एडवर्ड मोरड्राके था। कहते हैं कि एडवर्ड का दूसरा चेहरा सक्रिय अवस्था में नहीं था, लेकिन जैसे ही वो सोने की कोशिश करते थे, उनका दूसरा चेहरा जाग जाता था। वह रात भर फुसफुसाता था। 
विज्ञापन

3 of 7
एडवर्ड मोरड्राके - फोटो : Social media
साल 1985 में बोस्टन पोस्ट में एक लेख छपा था, जिसमें एडवर्ड का जिक्र किया गया था। उसमें लिखा था कि एडवर्ड अपने दूसरे चेहरे से काफी परेशान थे, क्योंकि इसकी वजह से वह कई-कई दिनों तक सो नहीं पाते थे। 

4 of 7
एडवर्ड मोरड्राके - फोटो : Social media
कहा जाता है कि एडवर्ड अपने इलाज के लिए डॉक्टर के पास भी गए थे, लेकिन चूंकि उस वक्त की तकनीक इतनी विकसित नहीं थी, इसलिए इलाज संभव न हो सका। हालांकि कहा यह भी जाता है कि डॉक्टरों ने उनका इलाज करने से मना कर दिया था। 
विज्ञापन

5 of 7
एडवर्ड मोरड्राके - फोटो : Social media
कहते हैं कि एडवर्ड के सिर के पीछे वाला चेहरा एक लड़की का था, जिसकी आंखें तो थीं, लेकिन वो देख नहीं सकती थीं। इसके अलावा उस चेहरे का मुंह भी था, लेकिन वो खा नहीं सकता था और ना ही जोर से बोल पाता था। बस फुसफुसाता था और वो भी नर्क के बारे में।
विज्ञापन

6 of 7
एडवर्ड मोरड्राके - फोटो : Social media
ऐसा कहा जाता है कि एडवर्ड जब खुश होते थे तो उनके दूसरे चेहरे को यह बर्दाश्त नहीं होता था और वो उनका उपहास करता था। इसके अलावा जब वो रोते थे तो उनका दूसरा चेहरा मुस्कुराता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एडवर्ड मोरड्राके - फोटो : Social media
कहते हैं कि एडवर्ड ने अपने दूसरे चेहरे से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। उस वक्त उनकी महज 37 साल थी। साल 1896 की मेडिकल इंसाइक्लोपीडिया में एडवर्ड की मेडिकल कंडीशन का जिक्र किया गया है, लेकिन फिर भी इस पर कई सवाल हैं। लोग इसे कहानी ही मानते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें