वैसे तो दुनिया में न जाने कितने ही अजीबोगरीब रहस्य हैं, जिनके बारे में आज तक साफ-साफ पता नहीं चल पाया है। एक ऐसा ही रहस्य अफ्रीका में भी है। दरअसल अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान के बीचों-बीच बना 50 किलोमीटर लंबा-चौड़ा 'रिचट स्ट्रक्चर', जिसे 'अफ्रीका की आंख' भी कहा जाता है, रहस्यों से घिरा पड़ा है। कहते हैं कि ये आंख इतनी विशाल है कि इसकी अद्भुत आकृति अंतरिक्ष से भी साफ-साफ दिखती है।