फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है 'मौत की कुर्सी', इसपर बैठने वाला नहीं बचता जिंदा

Thu, 11 Jul 2019 03:01 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मौत की कुर्सी - फोटो : Social media
क्या कभी आपने 'मौत की कुर्सी' देखी है। मतलब ऐसी कुर्सी, जिसपर बैठने वाले की मौत हो जाती है। यकीनन आपने ऐसी किसी कुर्सी के बारे में कभी नहीं सुना होगा, लेकिन हम आपको बता दें कि ऐसी रहस्यमयी कुर्सी इंग्लैंड में मौजूद है। 
विज्ञापन

2 of 6
मौत की कुर्सी - फोटो : Social media
इस कुर्सी को शापित कुर्सी माना जाता है। यह कुर्सी इंग्लैंड के सर्कस म्यूजियम में रखी हुई है। कहते हैं कि इसे जमीन से करीब छह फीट की ऊंचाई पर रखा गया है, ताकि गलती से भी इसपर कोई बैठ न जाए। 
विज्ञापन

3 of 6
मौत की कुर्सी - फोटो : Social media
बताया जाता है कि यह रहस्यमयी कुर्सी थॉमस बस्बी नाम के शख्स की है। थॉमस को यह कुर्सी इतनी पसंद थी कि वो उसपर किसी और को बैठा नहीं देख सकते थे। यहां तक कि उनके घरवाले भी उस कुर्सी पर नहीं बैठते थे।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
कहते हैं कि साल 1702 में थॉमस की इस पसंदीदा कुर्सी पर उनके ससुर बैठ गए थे, जिससे नाराज होकर थॉमस ने उनकी हत्या कर दी थी। इसके बाद से इस कुर्सी पर बैठने की हिम्मत किसी की नहीं हुई। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
कहा जाता है कि मरते समय थॉमस ने ये श्राप दिया था कि उनकी इस कुर्सी पर जो भी बैठेगा, उसकी मौत हो जाएगी। हालांकि बाद में लोगों ने इसपर कुछ खास ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान इस कुर्सी को एक पब में रखा गया था, जिसे हॉट सीट नाम दिया गया था। कहते हैं कि इस कुर्सी पर बैठने वालों की जब लगातार मौत होने लगी तो उसे वहां से हटा दिया गया। तब तक इसपर बैठ कर 60 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके थे। यह कुर्सी अभी भी रहस्यमयी बनी हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें