फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mysterious River: इस नदी का पानी हमेशा उबलता है, इसमें गिरते ही हो सकती है मौत, आखिर क्या है रहस्य

Tue, 17 Feb 2026 06:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Mysterious River: दुनिया में एक ऐसी नदी है, जिसका पानी हमेशा उबलता रहता है। यह रहस्यमयी नदी अमेजन के जंगलों में बहती है। अगर कोई नदी में गिर जाता है, तो उसकी मौत भी सकती है। 
विज्ञापन
1 of 5
इस नदी का पानी हमेशा उबलता है, इसमें गिरते ही हो सकती है मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
Mysterious River: अमेजन जंगल रहस्यों से भरा हुआ है। एक ऐसा जंगल, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा जंगल कहा जाता है। यह लाखों एकड़ में फैला हुआ है। यह जंगल इतना विशाल है कि यह अकेले ही नौ देशों की सीमाओं को छूता है। कहा जाता है कि इस जंगल में ऐसे जीव-जंतु या अन्य चीजें मौजूद हैं, जिनके बारे में इंसान जानता तक नहीं। यही वजह है कि इस जंगल में ज्यादा अंदर तक जाने के बारे में इंसान सोचता तक नहीं। इसी जंगल में मौजूद है एक ऐसी नदी, जिसका पानी हमेशा उबलता रहता है। कहा जाता है कि अगर इसके पानी में गलती से भी कोई गिर जाए तो उसकी मौत लगभग तय है।   

पेरू में मौजूद इस रहस्यमय नदी की खोज भूवैज्ञानिक आंद्रे रूजो ने साल 2011 में की थी। मयानतुयाकू नामक इस नदी की खोज की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है, जिसके बारे में आंद्रे रूजो ने बताया है। दरअसल, बचपन से ही रूजो ने ऐसी काल्पनिक नदियों की कहानियां सुन रखी थी, जो उन्हें आश्चर्य से भर देती थीं, लेकिन तब उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि ऐसी नदी सच में होती है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
इस नदी का पानी हमेशा उबलता है, इसमें गिरते ही हो सकती है मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
आंद्रे रूजो के मुताबिक, जब वो बड़े हुए तो भी उबलती हुई नदी की कहानी हमेशा उनके दिमाग में रही। वो अक्सर ऐसा सोचते कि क्या ऐसा संभव है। यहां तक कि उन्होंने विश्वविद्यालय के अपने सहयोगियों, तेल, गैस और खनन कंपनियों से भी इस बारे में जानना चाहा, लेकिन सबका जवाब ना ही था। इसके अलावा अगर वैज्ञानिक तौर पर भी देखें तो ऐसा संभव ही नहीं है कि नदी का पानी हमेशा उबलता रहे, जब तक कि आसपास कोई सक्रिय ज्वालामुखी न हो। 
 
विज्ञापन

3 of 5
इस नदी का पानी हमेशा उबलता है, इसमें गिरते ही हो सकती है मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
इस असमंजस की स्थिति में एक दिन वो अमेजन के जंगलों में पहुंच गए, जहां उन्हें अपनी काल्पनिक कहानी सच होती हुई दिखी। उन्होंने आखिरकार ऐसी नदी को ढूंढ ही निकाला, जिसका पानी रहस्यमय तरीके से उबल रहा था। यह नदी 6.4 से 6.5 किलोमीटर लंबी है। रूजो के मुताबिक, इसका पानी इतना गर्म है कि उससे आप चाय भी बना सकते हैं। 

Mysterious Person: दुनिया का सबसे रहस्यमयी इंसान, आसमान में ही विमान से हो गया था गायब, आज तक नहीं चला पता

4 of 5
इस नदी का पानी हमेशा उबलता है, इसमें गिरते ही हो सकती है मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
आंद्रे रूजो के मुताबिक, अगर कोई इंसान या जीव-जंतु इस नदी के उबलते हुए पानी में गिर जाए तो उसकी मौत भी हो सकती है। उन्होंने खुद कई छोटे जीवों को पानी में गिरते देखा था, जो तुरंत ही मर जाते थे। बताया जाता है कि नदी के पानी का तापमान करीब 80 डिग्री सेल्सियस रहता है। 

Viral Video: ट्रेन के एसी कोच से बेडशीट-तकिया चुरा रहा था पुलिस वाला, रेलवे स्टाफ ने पकड़ा तो ऐसा था रिएक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस नदी का पानी हमेशा उबलता है, इसमें गिरते ही हो सकती है मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
रूजो ने इस नदी के बारे में 'द बॉयलिंग रिवर: एडवेंचर एंड डिस्कवरी इन द अमेजन' नाम की एक किताब भी लिखी है, जिसमें उन्होंने इसके रहस्यों के बारे में बताया है। उनके मुताबिक, यह नदी प्रकृति का आश्चर्य है, जिसका पानी रहस्यमय तरीके से उबल रहा है। इस बारे में वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं, लेकिन अब तक यह पता नहीं चल सका है कि इसका पानी क्यों इतना गर्म है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें