Myanmar Kayan Women: दुनिया में कई ऐसी जनजातियां मौजूद हैं, जहां अजीबोगरीब मान्यताएं और परंपराएं निभाई जाती हैं। आज भी कुछ जनजातियां अपनी प्राचीन मान्यताओं का पालन करती हैं। ऐसे में आज हम आपको म्यांमार की एक जनजाति के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी औरतों की गर्दन जिराफ की गर्दन जैसी लंबी हो जाती हैं! ये औरतें अपने गले में मेटल के छल्ले पहनती हैं। ये औरतें अपने इस अनोखे पहनावे के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं, सैकड़ों टूरिस्ट इनके गांव में जाकर इनके साथ फोटो खिंचवाते हैं। हम बात कर रहे हैं म्यांमार की कायन जनजाति के बारे में, जिनके इस पहनावे को देखकर हर कोई पहली बार में हैरानी रह जाता है। दरअसल ये छल्ले पहनने के पीछे भी एक खास वजह है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए जानते हैं कि आखिर कायन जनजाति की महिलाएं गले में छल्ले क्यों पहनती हैं।