फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरा गुड़िया का, बदन हट्टे कट्टे मर्दों को कर दे फेल, ये है मसल्स बार्बी

Fri, 17 Feb 2017 03:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मसल्स बार्बी
आपने खूबसूरत कार्टून कैरेक्टर बार्बी के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन क्या आपने किसी मसल्स बार्बी के बारे में सुना है जो बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में मशहूर है। नहीं? तो हम मिलाते हैं आपको मसल्स बार्बी से। जी हां इंस्टाग्राम पर इसी नाम से मशहूर हैं एक लड़की। बार्बी जैसा खूबसूरत और मासूम चेहरा लेकिन बॉडी देखकर अच्छे-अच्छे मर्दों की भी बोलती बंद हो जाती है।

इस लड़की का नाम है जूलिया विंस जो रूस की रहने वाली है और पिछले पांच सालों से वेट लिफ्टिंग कर कही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
मसल्स बार्बी
फिटनेस के प्रति उसे जूनून है। जब उसने कसरत करना शुरू किया तब वह केवल 15 साल की थी। यू-ट्यूब के वीडियो में वह कहती है कि, ‘जब मैं 15 साल की थी तब मैंने अपने जीवन में कुछ बदलाव लाने ज़रूरत महसूस की। मैं हर चीज से असंतुष्‍ट सी थी। मैं कुछ नहीं कर पाई क्‍योंकि मैं बेहद दुबली थी। फिर मैंने तय किया कि मुझे मजबूत और बलशाली बनना है, शारीरिक रूप से भी और मानसिक रूप से भी।
विज्ञापन

3 of 5
मसल्स बार्बी
जूलिया के बारे में कुछ खास बातें- इसकी हाइट 5'3 की और वजन 64 किलो है। बाइसेप्स 15 इंच, चेस्ट 39 इंच, वेस्ट 26 इंच है। जूलिया के इन प्रयासों से उसे अच्‍छा खासा फायदा भी हुआ। पिछले साल उसने मास्‍को में हुई वर्ल्‍ड पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप जीती।   

4 of 5
मसल्स बार्बी
18 साल जूलिया पिछले तीन वर्षों में एक भी दिन कसरत नहीं छोड़ी। उसके बलशाली शरीर, खूबसूरती और सच्ची मेहनत के बूते इंस्‍टाग्राम पर 40 हज़ार से ज्‍यादा फॉलोअर बन चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जूलिया
अपने हमउम्र युवाओं से अलग हटकर जूलिया ने पॉवर लिफ्टिंग को चुना। वह कहती है कि 'मैंने अपनी राह खुद चुनी, मेरे परिवार ने कोई अड़चन पैदा नहीं की, लेकिन दूसरे कई लोग मुझे ऐसा करने से रोक रहे थे"  अपने शरीर को फिट रखने के लिए जूलिया सप्‍ताह में पांच बार जिम जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें