फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movement of Saturn: कैसे बदलती है शनि ग्रह की चाल? सामने आया वीडियो, देखकर हो जाएंगे हैरान

Thu, 09 Jun 2022 04:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शनि ग्रह की चाल का वीडियो - फोटो : NASA
Movement of Saturn: हमारे सौरमंडल का सबसे महत्वपूर्ण ग्रह शनि (Saturn) है। इसके महत्वपूर्ण होने की वजह इसकी धीमी चाल है। इसकी गति की वजह से इस ग्रह का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस ग्रह के हर एक बदलाव का असर आम जनमानस से लेकर विश्व तक पर पड़ता है। शनि ग्रह की चाल के बारे में खबरें आता रहती हैं। कभी उसकी चाल टेढ़ी हो जाती है, तो कभी सीधी हो जाती है। लेकिन क्या आपने कभी उसकी इस चाल को देखा है। 

देखने में शनि ग्रह बहुत खूबसूरत है। इसके साथ ही उसकी चाल भी। नासा और यूरोपियन स्पेस एजेंसी के वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह के चाल का वीडियो रिकॉर्ड किया है। अब वैज्ञानिकों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर स्लो मोशन में जारी किया है। शनि ग्रह की दूरी सूरज से 140 करोड़ किलोमीटर है। शनि ग्रह साढ़े 29 साल में सूरज का एक चक्कर लगाता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शनि ग्रह की चाल का वीडियो - फोटो : Pixabay
सूरज की कक्षा में शनि हर सेकेंड 9.69 किमी की यात्रा करता है। धरती 365 दिनों में सूरज का एक चक्कर लगाती है। लेकिन सूरज का एक चक्कर लगाने में शनि 10,579 दिन लेता है यानी सूरज का एक चक्कर लगाने में शनि को साढ़ 29 साल लगते हैं। इसका मतलब है कि शनि ग्रह का एक साल धरती के 29.5 साल के बराबर होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
शनि ग्रह की चाल का वीडियो - फोटो : Pixabay

शनि ग्रह 2.48 डिग्री एंगल पर घूमा हुआ है जिसकी वजह से उसकी कक्षा थोड़ी सी टेढ़ी लगती है। इसकी वजह से शनि ग्रह की दूरी सूरज से 140 से 155 करोड़ किमी के बीच घटती-बढ़ती रहती है। धरती से शनि ग्रह के चांद और छल्ले उसकी रोटेशन पर निर्भर हैं जिनको शनि का फीचर कहा जाता है। हर फीचर की अलग-अलग चाल होती है। 

यहां देखें वीडियो...

4 of 5
शनि ग्रह की चाल का वीडियो - फोटो : Pixabay

फीचर्स को सिस्टम-1 कहा जाता है जिसका रोटेशन 10 घंटे 14 मिनट में खत्म होता है। शनि ग्रह के भूमध्यरेखा के आसपास के इलाके को सिस्टम-1 कहते हैं। 10.14 घंटे से 10.39 घंटे के बीच शनि ग्रह का एक दिन होता है जबकि सिस्टम-2 10 घंटे 30 मिनट 24 सेकेंड में एक चक्कर लगाता है। तो वहीं सिस्टम-3 10 घंटे 39 मिनट 22.4 सेकेंड्स में एक चक्कर पूरा करता है। वॉयेजर की उड़ान के दौरान रेडियो उत्सर्जन के जरिए यह जानकारियां मिली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शनि ग्रह की चाल का वीडियो - फोटो : Pixabay

शनि ग्रह के बारे में जो कुछ पता चला है वो पायनियर, वॉयेजर और कैसिनी स्पेसक्राफ्ट्स के कारण। तीनों का एवरेज निकालने पर पता चला है कि अपनी धुरी पर शनि ग्रह 10 घंटे 32 मिन और 35 सेकेंड में एक चक्कर लगाता है। इसका तलब है कि 10 घंटे 14 मिनट से लेकर 10 घंटे 39 मिनट के बीच शनि ग्रह पर दिन होता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें