फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं धरती के वो आठ सबसे अजीबोगरीब जीव, जिन्हें देखकर चौंक जाएंगे आप

Tue, 06 Aug 2019 05:49 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
अजीबोगरीब जीव-जंतु - फोटो : Social media
यह दुनिया तरह-तरह के जीव-जंतुओं से भरी पड़ी है। इनमें से कुछ को तो हम जानते हैं, लेकिन बहुत सारे ऐसे भी हैं, जिन्हें आज तक हमने देखा भी नहीं है और ना ही उनके बारे में हम जानते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही जीव-जंतुओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देख कर आप भी कहेंगे 'भगवान ने क्या-क्या बनाया है'। 
विज्ञापन

2 of 9
थॉर्नी डेविल - फोटो : Social media
थॉर्नी डेविल नाम का ये जीव ऑस्ट्रेलिया के रेगिस्तान में पाया जाता है। रेंगने वाले ये कीड़े चीटियों के बिल के बाहर नजर गड़ाए रहते हैं और अपनी लंबी जीभ से खींच कर उन्हें बाहर निकाल लेते हैं और खा जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
अजीबोगरीब मछली - फोटो : Social media
ये है चलने वाली मछली, जो मेक्सिको में पायी जाती है। ये है तो मछली ही, लेकिन इनके चार पैर भी होते हैं और ये तैरने के बजाए पानी के नीचे जमीन पर चलती हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, ये मछली नहीं बल्कि मेंढकों की एक प्रजाति है। 
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News Android APP अपने मोबाइल पर।

4 of 9
जापानी मकड़ी केकड़ा - फोटो : Social media
इस जीव को देखने के बाद आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि ये मकड़ी है या केकड़ा। दरअसल, यह दोनों का मिलाजुला रूप है, जिसे जापानी मकड़ी केकड़ा कहा जाता है। इनका कद 16 इंच तक हो सकता है। इनमें से कुछ जमीन पर रहते हैं तो कुछ 150 फीट गहरे पानी में भी रह लेते हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
गॉबलिन शार्क - फोटो : Social media
ये है गॉबलिन शार्क। ऑस्ट्रेलिया के समुद्र में रहने वाली यह मछली दुनिया की सबसे पुरानी जिंदा प्रजातियों में से एक मानी जाती है। ये इंसानों के लिए खतरा नहीं होतीं, क्योंकि ये सिर्फ छोटी मछलियों को खाती हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
आए आए - फोटो : Social media
इस जानवर का नाम है आए-आए। यह बंदरों की एक प्रजाति है, जिसकी उंगलियां लंबी-लंबी होती हैं। ये हमेशा पेड़ों पर ही रहते हैं, बमुश्किल ही नीचे उतरते हैं। इसके अलावा ये ज्यादातर रात में ही बाहर निकलते हैं। आए-आए अफ्रीकी देश मेडागास्कर में पाये जाते हैं। वहां के लोग इस जानवर को अपशगुन मानते हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
गेको छिपकली - फोटो : Social media
इसका नाम है गेको, जो छिपकली की एक प्रजाति है। इसकी लंबी सी पूंछ होती है और ये गिरगिट की तरह रंग भी बदलते हैं। यही वजह है कि ये बड़ी ही आसानी से अपने शिकारी से बच जाते हैं। कहीं-कहीं पर लोग छोटे गेको को पालते भी हैं। 

8 of 9
जाएंट आईसोपॉड - फोटो : Social media
इसे कहते हैं जाएंट आईसोपॉड। ये महासागर के गहरे पानी में रहते हैं और अधिकतम एक फुट तक के होते हैं। ये केवल मीट खाते हैं और पेट भर कर खाते हैं। इनकी आंखें बिल्ली जैसी होती हैं, जो इन्हें रात में भी देखने लायक बनाती हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
अजीबोगरीब मछली - फोटो : Social media
ये है धब्बा मछली, जिसे दुनिया का सबसे खराब दिखने वाला जीव माना जाता है। ये मछली ऑस्ट्रेलिया के समुद्र में पायी जाती है। यह दिखने में भले ही अजीब लगती हो, लेकिन यह किसी को नुकसान नहीं पहुंचाती। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें