फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: धरती पर हैं कई दैवीय और चमत्कारिक पौधे! कोई रोता है, तो कोई मांगता है खाना

Fri, 25 Mar 2022 10:55 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हंसने और रोने वाले पौधे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
धरती पर कई अजीबोगरीब चीजें पाई जाती हैं। इनके रहस्य के बारे में वैज्ञानिक भी आज तक पता नहीं लगा पाए हैं। धरती पर कई ऐसे पेड़ और पौधे हैं जिन्हें दैवीय और चमत्कारिक माना जाता है। कई ऐसे पेड़ और पौधे हैं जो रोते हैं, खाने मांगते हैं और अपने से चलकर दूसरे स्थान पर पहुंच जाते हैं। ऐसे काम तो चमात्कारिक पौधे ही कर सकते हैं, क्योंकि कोई साधारण पौधा यह काम नहीं कर सकता है। दुनियाभर में करीब पेड़ और पौधों की 4 लाख प्रजातियां हैं। इनमें से कुछ पौधे बिल्कुल अलग हैं। आईए जानते हैं ऐसे ही चमत्कारिक पेड़ पौधें के बारे में...

पौधे से निकलता है पानी

भारत के अंडमान निकोबार में एक अनोखा पौधा पाया जाता है जिसका नाम केलेमस अंडमानिक्स है। इस पौधे के जड़ से पानी निकलता है जो पीने लायक होता है। यहां पर रहने वाले आदिवासियों को जब पानी नहीं मिलता है, तो वे इस पौधे से निकलने वाले पानी से अपनी प्यास बुझाते हैं। तो वहीं अफ्रीका में पाए जाने वाले बाओब के पेड़ की ऊंचाई करीब 80 मीटर होती है और उम्र हजारों साल होती है। इस पेड़ का आकार बोतल की तरह होता है। इस पेड़ में बड़ी मात्रा में पानी जमा होता है।
विज्ञापन

2 of 5
हंसने और रोने वाले पौधे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
पौधे से निकलती है रोशनी

धरती पर कई ऐसे पौधे हैं जिनसे अंधरे में रोशनी निकलती है, तो वहीं कई ऐसे पौधे हैं जिनके तने से रिसने वाला पानी रात के अंधेरे में चमकता है। मशरूम की कुछ ऐसी प्रजातिया पाई जाती हैं  जिनसे कई रंग की रोशनी निकलती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इनमें एंजाइम और ऑक्सीजन के केमिकल रिएक्शन करते हैं जिसकी वजह से इनमें से रंग-बिरंगे प्रकाश निकलते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
हंसने और रोने वाले पौधे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
शर्माने वाले पौधे

अभी तक आपने तो सुना होगा कि इंसान या जानवर शर्माते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि पौधे भी शर्माते हैं। जी हां पौधे भी शर्माते हैं। इस शर्मीले पौधे का नाम लाजवंती है। यह पौधा इंसान के छूने से शर्माता है और अपनी पत्तियों को सिकोड़ लेता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन पौधों की पत्तियों में एक खास तरह का तरल पदार्थ भरा होता है। यह किसी के संपर्क में आने से हट जाता है जिसकी वजह से पत्तियां तुरंत मुरझा जाती हैं।

4 of 5
हंसने और रोने वाले पौधे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
रोते हैं और खाना मांगते हैं पौधे

धरती पर भूमध्य सागर के इलाके में एक मेंड्रेक नाम का पौधा पाया जाता है। इस पौधे की बनावट इंसानों से मिलती है। इन पौधों को अगर काटा जाता है, तो ये रोते हैं। वैज्ञानिक बताते हैं जब इन पौधों को पानी या किसी अन्य चीज की आवश्यकता होती है, तो ये आवाज देते हैं। लेकिन यह अल्ट्रसोनिक वेव्स होती हैं और इसकी पिच अधिक होती है जिसकी वजह से इंसान इसे सुन नहीं सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हंसने और रोने वाले पौधे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
चलने वाले पौधे

इस धरती पर ऐसे भी पेड़ पाए जाते हैं, जो चलते फिरते हैं। यह पौधे खारे पानी या दलदली क्षेत्र में उगते हैं। इन विशाल पेड़ का नाम मैनग्रेव है जो धीरे-धीरे चलकर हजारों किलोमीटर दूर तक चले जाते हैं। इनके पैर नहीं होते, लेकिन यह फैलाव की वजह से कई किमी को कवर कर लेते हैं। यह पौधे भारत के सुंदरवन में मिलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें