इतिहास का सबसे अमीर आदमी मनसा मूसा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, मनसा मूसा का असली नाम मूसा कीटा प्रथम था। लेकिन राजा बनने के बाद वो मनसा कहलाए। मनसा का मतलब बादशाह होता है। बीबीसी के मुताबिक, मूसा की सल्तनत इतनी बड़ी थी कि इसके अंतिम छोर के बारे में अंदाजा नहीं लगाया जा सकता था। आज के मॉरीटानिया, सेनेगल, गांबिया, गिनिया, बुर्किना फासो, माली, नाइजर, चाड और नाइजीरिया तब मूसा की सल्तनत का हिस्सा हुआ करते थे।