फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Most Luxurious Prisons: दुनिया के सबसे आलीशान जेल, कैदियों को मिलती हैं हॉस्टल से भी ज्यादा सुविधाएं

Thu, 11 May 2023 05:01 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया के सबसे आलीशान जेले - फोटो : istock
Most Luxurious Prisons In World: जेल का नाम सुनते ही हमारे मन में दो वक्त की सूखी रोटी और छोटे से कमरे में कैद एक कठिन जिंदगी का ख्याल आता है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में ऐसे जेल भी हैं, जहां कैदियों को बहुत सारी सुविधाएं मिलती हैं? इन जेलों में शायद कैदी को सजा का अफसोस भी नहीं होगा। आमतौर पर जेल में कैदियों को तीन वक्त का खाना और एक बाथरूम दिया जाता है, जो बेहद गंदा होता है। लेकिन आज हम आपको दुनिया के ऐसे जेलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां कैदियों को पर्सनल कमरे में सारी फैसिलिटी दी जाती हैं।

बस्टॉय प्रिजन, नॉर्वे- यह जेल नॉर्वे के ऑस्लोफजॉर्ड में मौजूद बस्टॉय आइलैंड पर बना है, जहां सौ से ज्यादा कैदी बंद हैं। यह जेल कैदियों को दी जाने वाली सुविधाओं के लिए काफी मशहूर है। यहां कैदियों के मनोरंजन के लिए भी कई साधन मौजूद हैं। इसमें टेनिस, घुड़सवारी, मछली पकड़ना यहां तक की सनबाथ जैसी सुविधाएं हैं। बेहद कम सिक्योरिटी गार्ड होने के कारण यहां कैदियों को जेल का अहसास भी नहीं होता है।
विज्ञापन

2 of 5
Most Luxurious Prisons In World - फोटो : istock
एचएमपी अडडेवेल्ल, स्कॉटलैंड- इस जेल को लर्निंग प्रिजन भी कहा जाता है। दरअसल यहां कैद बंदियों को हफ्ते 40 घंटे कोई न कोई स्किल सिखाई जाती है। ताकि कैदी जेल से निकलने के बाद एक अच्छी जिंदगी और अच्छी कमाई के काबिल बन सकें। इसलिए यहां 700 से ज्यादा बंद कैदियों को ट्रेनिंग दी जाती है। ये दुनिया की सबसे अच्छी जेलों में से एक है।
विज्ञापन

3 of 5
Most Luxurious Prisons In World - फोटो : istock
ओटागो करेक्शन फैसिलिटी, न्यूजीलैंड- इस जेल में कैदियों के स्किल को डेवलप करने पर जोर दिया जाता है। यहां उन्हें आरामदायक कमरे, और सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। जेल की ओर से प्रयास रहता है कि यहां से निकलने के बाद हर कैदी किसी एक्टिविटी में एक्सपर्ट हो और वह एक बेहतर जीवन जी सके।
 

4 of 5
Most Luxurious Prisons In World - फोटो : istock
जस्टिस सेंटर लोबेन, ऑस्ट्रिया- यहां हर कैदी का एक पर्सनल रूम होता है, जिसके साथ प्राइवेट बाथरूम भी मिलता है। इतना ही नहीं यहा एक किचन और एक टीवी की भी सुविधा होती है। इसके अलावा कैदियों को जिम और बास्केटबॉल कोर्ट भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
school - फोटो : istock
अरजुएज़ प्रिजन, स्पेन- यह जेल इतनी खास है कि इसे इंसानियत की एक बड़ी मिसाल माना जा सकता है। दरअसल जिन कैदियों के बच्चे छोटे होते हैं, वह अपने परिवार के साथ भी यहां रह सकते हैं। इतना ही नहीं यहां बच्चों के लिए स्कूल की सुविधा भी है, ताकि कोई भी कैदी अपने पेरेंटहुड से वंचित ना रह सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें