फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Interesting Facts: यूपी के इस गांव की खूब हो रही चर्चा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Tue, 23 Aug 2022 12:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
यूपी के इस गांव की खूब हो रही चर्चा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
Interesting Facts of UP Village: भारत में कई ऐतिहासिक जगहें हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। भारत में कई ऐसे गांव और शहर हैं जो अपनी अनोखी परंपराओं के लिए जाने जाते हैं। अब इन दिनों उत्तर प्रदेश का एक गांव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस गांव के बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल उत्तर प्रदेश के इस गांव में 40 से भी अधिक दामादों का घर है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस गांव का नाम भी बदलकर अब दामादनपुरवा कर दिया गया है। 

यह अनोखा गांव उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में अकबरपुर तहसील क्षेत्र में स्थित है जहां करीब 70 घर हैं और 500 लोग रहते हैं। सबसे हैरान करने वाली और अनोखी बात यह है कि यहां पर 70 में से 40 घर सिर्फ दामादों के हैं। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश में स्थित इस अनोखे गांव के बारे में कुछ रोचक तथ्य। 
विज्ञापन

2 of 5
यूपी के इस गांव की खूब हो रही चर्चा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुजुर्गों का कहना है कि साल 1970 से ही इस गांव में दामाद के रहने का सिलसिला चलता आ रहा है। उन्होंने बताया कि साल 1970 में गांव की राजरानी की शादी हुई थी जिसके बाद उनके पति सांवरे कठेरिया ससुराल में आकर रहने लगे। 
विज्ञापन

3 of 5
यूपी के इस गांव की खूब हो रही चर्चा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixels
जानिए कैसे हुई शुरुआत

बताया जाता है कि सांवरे कठेरिया के पास ज्यादा जमीन नहीं थी, तो उनको गांव के करीब जमीन दी गई। राजरानी की शादी के बाद गांव की कई बेटियों की शादी की गई और उनके पति भी यहां पर जमीन लेकर घर बना लिए और रहने लगे।

4 of 5
यूपी के इस गांव की खूब हो रही चर्चा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixels
तब से ही यह परंपरा धीरे-धीरे बढ़ती गई। बताया जाता है कि साल 2005 तक 40 घर इस गांव में दामादों के थे। यहां पर रहने वाले सबसे उम्रदराज दामाद 78 साल के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी के इस गांव की खूब हो रही चर्चा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixels
अभी भी गांव में बस रहे लोग

आपको जानकर हैरानी होगी कि अभी भी यह परंपरा चल रही है। इस गांव में तीसरी पीढ़ी के दामाद भी आकर बस रहे हैं। इस गांव का नाम सुनते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। आखिर हंसी छूटे भी क्यों नहीं, क्योंकि गांव का नाम ही ऐसा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें