मियोकेजीमा इजू आइलैंड
- फोटो : Social media
जापान में स्थित मियाकेजीमा इजू आइलैंड दुनिया के सबसे खतरनाक जगहों में से एक है। यहां पर लोग हर वक्त मास्क पहने रहते हैं। इसकी वजह है कि यहां की हवा में जहरीली गैसों की मात्रा सामान्य से बहुत अधिक स्तर पर पहुंच गई है। दरअसल, यहां पिछली एक सदी में कई ज्वालामुखी विस्फोट हो चुके हैं। साल 2000 में भी एक भयंकर विस्फोट हुआ था, जिसमें लावा के साथ-साथ भारी मात्रा में जहरीली गैसें निकली थीं। हालांकि बाद में ज्वालामुखी तो शांत हो गया, लेकिन जहरीली गैसों का निकलना जारी रहा। इसके बाद से ही यहां रहने वाले लोग हर वक्त मास्क पहनने लगे। वैसे तो इस आइलैंड पर लोग आना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन जो आते हैं, उन्हें पहले ही हिदायत दे दी जाती है कि आइलैंड पर 24 घंटे मास्क लगाकर रहना होगा।