युमथांग घाटी
- फोटो : Facebook/Nature Photos
सिक्किम की राजधानी गंगटोक से 148 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है युमथांग घाटी, जिसे 'फूलों की घाटी' भी कहा जाता है। यहां लाल, पीले, सफेद, नारंगी, बैंगनी आदि रंगों के फूल देखने को मिल जाते हैं। यह घाटी हिमालय पर्वतों से घिरी हुई है और बहुत ही खूबसूरत है। हालांकि भारी बर्फबारी के कारण इस घाटी को दिसंबर से मार्च के बीच बंद कर दिया जाता है।