फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसान के दिमाग में रोजाना आते हैं 6000 से ज्यादा ख्याल, शोध में हुआ खुलासा

Sun, 19 Jul 2020 01:00 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इंसान का दिमाग एक बहुत जटिल मशीन है। इससे जुड़े तथ्यों के बारे में जानकर, हर कोई हैरत में पड़ जाता है। एक व्यक्ति के दिमाग में हर दिन औसतन 6000 से ज्यादा ख्याल आते हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में हुए एक शोध में किया गया है। शोधकर्ताओं के द्वारा एक ऐसा तरीका विकसित किया गया है, जो ख्याल के आने और उसे खत्म होने का संकेत दे सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शोधकर्ताओं द्वारा विकसित इस नए तरीके से पता लगाया जा सकता है कि एक व्यक्ति के दिमाग में कितने ख्याल आते हैं। यह नया तरीका हर उस क्षण को पृथक करता है, जब किसी व्यक्ति के दिमाग में एक विचार आता है। इस नए तरीके को थॉट वार्म कहा जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शोधकर्ताओं ने कहा कि किसी व्यक्ति के विचारों को मापकर उसके व्यक्तित्व के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है। अगर किसी व्यक्ति के दिमाग में कोई नया ख्याल आता है, तो वे एक थॉट वार्म बनाते हैं, जिसकी इस नई पद्धति से पहचान की जा सकती है। शोधकर्ताओं के टीम के सदस्य पोपपेंक ने कहा कि जब लोग फिल्म देखते हैं, तो थॉट वार्म बिल्कुल नई घटनाओं की तरह ही दिमाग में उपजते हैं। ख्यालों में परिवर्तन होते ही एक नया थॉट वार्म दिमाग में पनपने लगता है।
 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पोपपेंक और उनकी टीम ने अनुमान लगाया की एक व्यक्ति के दिमाग में रोजाना औसतन 6200 ख्याल आते हैं। इसके लिए उन्होंने 184 प्रतिभागियों को फिल्म दिखाकर ख्यालों के बारे में अध्ययन किया। फिल्म दिखाने के दौरान प्रतिभागियों को तीन और चार वीडियो क्लिप के बाद 20 सेकेंड का आराम दिया गया। वहीं, आराम करने के बाद उन्हें 84 सेकेंड का एक क्लिप दोबारा दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म देखने के दौरान शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों कि मैग्नेटिक रेसोनेंस इमेजिंग की। यह तकनीक दिमाग के रक्त प्रवाह को माप कर उसकी गतिविधियों की निगरानी करती है। इस नई तकनीक से लोग क्या सोच रहे हैं इसकी जगह लोग कब सोच रहे हैं यह मापने के लिए नया तरीका विकसित किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें