दो हफ्ते तक सक्रिय रहेगा मानसून, इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
कैसा रहेगा दो सप्ताह तक मौसम?
अगले दो सप्ताह में उत्तर भारत, पूर्वी भारत और बंगाल की खाड़ी से सटे इलाकों में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। स्थानीय स्तर पर बनने वाले लो प्रेशर सिस्टम और एमजेओ के सकारात्मक चरण की वजह से कई जगहों पर अच्छी बारिश होने की संभावना है। हालांकि, आईओडी अभी न्यूट्रल है, जिसकी वजह से इस पूर मौसम का रुख अभी साफ नहीं है। मौसम विभाग और जलवायु वैज्ञानिकों द्वारा लगातार इन संकेतों को ट्रैक किया जा रहा है। हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी में अनुकूल परिस्थितियां बनने जा रही हैं। न्यूट्रल आईओडी के बाद भी स्थानीय उच्च आवृत्ति वाले सिस्टम और एमजेओ का सकारात्मक चरण आने वाले हफ्ते में मानसून को सक्रिय बनाकर रखेगा। समुद्र की सतह के तापमान में बदलाव, अपवेलिंग और अल-नीनो की विकास के मद्देनजर बाकी मौसम में उतार-चढ़ाव संभव है।