फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब एक बंदर की वजह से मारे गए थे 20 लोग, खूब उड़े थे बम और गोले

Tue, 03 Sep 2019 05:33 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay/Social media
जब एक बंदर की वजह से 20 लोग मारे जाएं, यह सुनकर बड़ा अजीब सा लगता है, लेकिन है बिल्कुल सही। दक्षिणी लीबिया के सबा शहर में ऐसा हो चुका है। तब वहां जंग का माहौल बन चुका था और टैंक से लेकर रॉकेट, मोर्टार और बंदूकें खूब चली थीं। यह घटना नवंबर 2016 की है। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
दरअसल, एक पालतू बंदर ने एक स्कूल की छात्रा पर हमला कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंदर ने लड़की का हिजाब खींच लिया था और उसे काटा भी था। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो बंदर वहां के गद्दाफा कबीले का था और लड़की औलाद सुलेमान कबीले की थी। जब घटना के बारे में लड़की के परिवार को पता चला तो उन्होंने गद्दाफा कबीले के लोगों पर हमला बोल दिया।  
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
दोनों कबीलों के बीच कई दिनों तक हिंसा का दौर जारी रहा। शुरुआत में तो बंदर समेत तीन लोगों की ही मौत की खबर सामने आयी थी, लेकिन बाद में हिंसा ने भयंकर रूप ले लिया, जिसमें करीब 20 लोग मारे गए और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। दोनों कबीले भारी हथियारों से लैस थे, जिसमें टैंक और रॉकेट लॉन्चर भी शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें