ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली एक पांच साल की लड़की कुछ दिनों पहले ही ब्रिटेन के बकिंघम पैलेस में घूमने के लिए आई थी, लेकिन गलती से उसने अपना खिलौना बंदर वहीं छोड़ दिया। बच्ची की मां केटी को इस बात का अहसास अगले दिन हुआ, लेकिन उन्हें याद नहीं था कि वो 'बंदर' आखिर छूटा कहां है? उन्होंने 'बंदर' को खूब ढूंढा, लेकिन वो कहीं मिला नहीं, जिसके बाद वो वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए।