पति पत्नी का रिश्ता ऐसा होता है जिसमे एक दूसरे के दर्द, गम, ख़ुशी आपस में बांटते हैं। जब भी कोई बात शेयर करनी होती है तो अपने पार्टनर से ही शेयर करते हैं। लेकिन अमेरिका के Minneapolis में रहने वाले एक दंपत्ति की कहानी कुछ अलग ही है। जहां ये आपस में बात करने के लिए भी मोबाइल में मैसेज का सहारा लेते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
वियर्ड लोग
दरअसल 29 साल की जोहाना वॉट्किंस, मास्ट सेल एक्टिवेशन सिंड्रोम (MCAS) नाम की एक बीमारी से ग्रस्त हैं। ये एक बेहद ही दुर्लभ बीमारी है, ये एक फिज़िकल डिसऑर्डर है जिसमे रोगी के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है और उसे सभी चीजों से एलर्जी होने लगती है चाहे वो कोई चीज हो, जानवर या फिर कोई इंसान।
विज्ञापन
3 of 5
वियर्ड लोग
यही कारण है की इन्हें अपने पति से भी एलर्जी है। इस एलर्जी से ग्रसित रोगी के शरीर पर लाल चकत्ते होने लगते हैं और सिर दर्द रहने लगता है। इनके घर में ये दंपत्ति ही रहते हैं लेकिन जोहाना जहां तक हो सकता है अपने पति से दूर ही रहती हैं।
4 of 5
वियर्ड लोग
लेकिन इस बीमारी के बावजूद भी स्कॉट अपनी पत्नी का साथ नहीं छोड़ते बल्कि उनका पूरा ख्याल रखते हैं। यहां तक की जब भी इनको आपस में बातचीत करनी होती है तो ये एक दुसरे को मोबाइल पर मैसेज भेजकर वार्तालाप करते हैं।
इन सब के बावजूद ये कपल एक बेहतर कल बनाने के लिए हर कोशिश करता है। जोहाना चार बार कीमोथैरेपी भी करवा चुकी हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। लेकिन स्कॉट इसी उम्मीद में हैं की एक दिन इनकी पत्नी का सफल इलाज होगा और वो इस समस्या से छुटकारा पा लेंगे!