एक वक्त था जब इस शख्स को देख बाकी लड़के जल उठते थे। इसकी एक मुस्कुराहट पर लड़कियां जान छिड़कती थीं। फिर किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि जिंदगी का पूरा हिसाब-किताब बदल गया।
(नोट: आगे की स्लाइड्स की तस्वीरें आपको विचलित कर सकती हैं)
2 of 6
Face
- फोटो : Caters
अमेरिका के मिशिगन के रहने वाले 38 वर्षीय टीम मैकग्राथ को अचानक एक दिन जबड़ों में तेज दर्द उठा। उन्हें लगा यह थोड़ी देर में ठीक हो जाएगा। लेकिन जब सहनशक्ति खत्म हो गई तो वह डॉक्टर के पास गए। जांच के बाद पता चला कि वह सिनोवियल सारकोमा (एक तरह का कैंसर) से ग्रस्त हैं।
3 of 6
Face
- फोटो : Caters
इस बीमारी के शुरुआती लक्षण पता नहीं चलते। देखते ही देखते चेहरे का ट्यूमर इतना बढ़ गया कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया। टिम की जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने ट्यूमर तो निकाल दिया। लेकिन आधा चेहरा खत्म हो गया।
4 of 6
Face
- फोटो : Caters
पूरे सालभर तक टिम को इसी शक्ल के साथ जीना पड़ा। हालांकि, इस दौरान इनके चेहरे पर त्वचा को ट्रीटमेंट के जरिये वापस लाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन सब बेकार रहा। तभी डॉक्टर Kongkrit Chaiyasate टिम की जिंदगी में फरिश्ता बनकर आए।
5 of 6
Face
- फोटो : Caters
डॉक्टरों ने टिम के हाथ और पैर की त्वचा का इस्तेमाल कर चेहरे की सर्जरी की। हालांकि अब भी टिम पहले जैसे नहीं दिखते लेकिन वह खुश हैं कि उनकी जिंदगी पटरी पर लौट आई है।
टिम का कहना है कि वह अब लोगों से मिलते जुलते हैं, गोल्फ के मजे लेते हैं और 'नॉर्मल जिंदगी' जीने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि बच्चे उनकी शक्ल देख असमंजस में पड़ जाते हैं लेकिन उनकी जिंदगी में ऐसे कई लोग हैं जो उनके इस मुश्किल दौर में साथ खड़े हैं।