X Ray Reveals Nose Ring Lodged Inside Woman's Lung: कभी-कभी स्टाइल और फैशन का शौक इंसान को ऐसे खतरे के करीब ले आता है, जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की होती। जो चीजें हमें खूबसूरत दिखाने के लिए होती हैं, वही कभी-कभी जान के लिए जोखिम बन जाती हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।
मेक्सिको की 26 वर्षीय मोनिका डेयानिरा के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं। उनकी नाक में पहनी छोटी सी रिंग नींद के दौरान अनजाने में निकलकर सांस के रास्ते उनके फेफड़ों तक पहुंच गई। शुरुआत में उन्हें लगातार खांसी की शिकायत रही, जिसे उन्होंने सामान्य इंफेक्शन समझकर नजरअंदाज कर दिया। लेकिन जब हालत में सुधार नहीं हुआ, तो उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया।