फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित के प्रोफेसर ने छात्राओं को समझाया 'लव फॉर्मूला', छात्रा ने बनाया वीडियो

Fri, 22 Mar 2019 06:21 PM IST
shubham फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हरियाणा के एक प्रोफेसर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, महिला कॉलेज में मैथ के प्रोफेसर साहब जब कक्षा में लड़कियों को ब्लैकबोर्ड पर लव फॉर्मूला लिखकर पढ़ा रहे थे, तो एक छात्रा ने क्लास में यह वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
विज्ञापन

2 of 6
प्रोफेसर चरण सिंह। - फोटो : You Tube
ये पूरा मामला हरियाणा में करनाल के रेलवे रोड स्थित महिला कॉलेज का है, जहां एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्राओं को प्यार के फाॅर्मूले उदाहरणों को बोर्ड पर लिखकर समझा रहे थे। छात्राएं भी इस मामले में कम नहीं थीं। छात्राओं ने इस ‘लव क्लास’ का वीडियो बना लिया। प्रोफेसर ने तीन फॉर्मूले बोर्ड पर लिखकर प्यार की परिभाषा समझाई थी, इसमें कई तरह की बातें मिक्स थीं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
प्रोफेसर का यह वीडियो कॉलेज के प्रिंसिपल को दिखाया गया। कॉलेज प्रबंधन ने वीडियो देखने के बाद चरण सिंह नाम के प्रोफेसर को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही प्रोफेसर ने छात्राओं से लिखित में माफी मांगी है। वायरल वीडियो में प्रोफेसर चरण सिंह ब्लैकबोर्ड पर तीन सूत्र लिखते हुए दिखाई दे रहे हैं। पहला लिखता है, 'क्लोजनेस-अट्रैक्शन = फ्रेंडशिप', 'क्लोजनेस+अट्रैक्शन = रोमांटिक लव' और आखिरी फॉर्मूला लिखा, 'अट्रैक्शन-क्लोजनेस = क्रश'।

4 of 6
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Collegedunia
प्रोफेसर सिंह लड़कियों को एक-एक शब्द समझाते हुए और हिंदी में फॉर्मूले सिखाते हुए दिखाई देते हैं। प्रोफेसर सिंह क्लास में यह भी कहते हैं कि बुढ़ापे में पति-पत्नी के बीच आकर्षण कैसे कम हो जाता है और वे दोस्त बन जाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
सरकारी गर्ल्स कॉलेज, करनाल - फोटो : medha.org.in
जब प्रोफेसर फॉर्मूले समझा रहा था तो छात्राओं को वीडियो में हंसते हुए भी सुना जा सकता है। इसके साथ ही कई छात्राएं 'यस सर' कहते हुई सुनी जा सकती है। प्रोफेसर सरकारी महिला कॉलेज में छह महीने के लिए विशेष रूप से प्रतिनियुक्ति पर था। जिसे अब निलंबित कर दिया गया है। अगली स्लाइड पर आप भी देखिए वायरल वीडियो।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए किस तरह से गणित के अध्यापक ने पढ़ाया 'लव फॉर्मूला'

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें