फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Eclipse on Mars: मंगल ग्रह पर इस तरह होता है सूर्य ग्रहण, नासा के रोवर ने रिकॉर्ड किया अद्भुत वीडियो

Sun, 24 Apr 2022 12:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मंगल ग्रह पर ऐसे होता है सूर्य ग्रहण - फोटो : Twitter @NASAPersevere
Solar Eclipse on Mars:  धरती पर धर्मशास्त्रों में सूर्य ग्रहण को अशुभ काल माना जाता है, लेकिन विज्ञान में यह एक खगोलीय घटना होती है। कई लोग सूर्य ग्रहण देखना बेहद पसंद करते हैं। धरती पर तो हम सभी ने कभी-कभी न सूर्य ग्रहण देखा होगा, लेकिन अब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल पर सूर्य ग्रहण होने का वीडियो रिकॉर्ड किया है। नासा के इस वीडियो से पता चलता है कि मंगल ग्रह पर सूर्य ग्रहण कैसा दिखता है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के पर्सिवरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर इस नजारे को रिकॉर्ड किया है। रोवर ने मंगल ग्रह पर चंद्रमा फोबोस के सूर्य के आगे जाते हुए रिकॉर्ड किया है। नासा ने इस रोवर को फरवरी 2021 में मंगल ग्रह पर भेजा था। नासा के रोवर ने बीते 2 अप्रैल को एडवांश टेक्नोलॉजी से लैस मास्टकैम-जेड कैमरे से इस नजारे को कैप्चर किया है। आइए जानते हैं कि मंगल पर सूर्य ग्रहण कैसा दिखता है? 
विज्ञापन

2 of 7
मंगल ग्रह पर ऐसे होता है सूर्य ग्रहण - फोटो : Pixabay
सैन डिएगो में मालिन स्पेस साइंस सिस्टम्स के वैज्ञानिक राहेल हॉवसन का कहना है कि इस शानदार नजार के बारे में हमें पता था, लेकिन मुझे इतना अद्भुत होने की उम्मीद नहीं थी। मंगल ग्रह का फोबोस एक प्राकृतिक उपग्रह है। इसका व्यास 17 x 14 x 11 मील  है। 
विज्ञापन

3 of 7
मंगल ग्रह पर ऐसे होता है सूर्य ग्रहण - फोटो : Pixabay
मंगल के दो चांद हैं जिनमें फोबोस सबसे बड़ा है जो ग्रह की दिन में तीन बार परिक्रमा करता है। यह मंगल ग्रह की सतह के बेहद करीब होने की वजह से कई बार मंगल के कई स्थानों से नजर नहीं आते हैं। 

4 of 7
मंगल ग्रह पर ऐसे होता है सूर्य ग्रहण - फोटो : Twitter @NASAPersevere

पर्सिवरेंस रोवर के मंगल पर पहुंचने के 397वें दिन यह ग्रहण हुआ है। यह सूर्य ग्रहण करीब 40 सेकेंड तक रहा। धरती पर होने वाले सूर्य ग्रहण से यह बेहद छोटा नजर आया। सबसे बड़ी बात यह है कि धरती के चंद्रमा से फोबोस 157 गुना छोटा है। 
 
विज्ञापन

5 of 7
मंगल ग्रह पर ऐसे होता है सूर्य ग्रहण - फोटो : Twitter @NASAPersevere
मंगल ग्रह के चंद्रमा की पहले भी तस्वीरें ली गई हैं। तस्वीरें लेने वाले रोवर में स्पिरिट, ऑपर्च्युनिटी और क्यूरियोसिटी शामिल हैं। लेकिन पर्सिवरेंस रोवर ने सूर्य ग्रहण का सबसे जूम वीडियो रिकॉर्ड किया है। इस रोवर के माध्यम से पहली बार सूर्य ग्रहण रंगीन नजर आया है। 
विज्ञापन

6 of 7
मंगल ग्रह पर ऐसे होता है सूर्य ग्रहण - फोटो : Pixabay

नासा ने उम्मीद जताई है कि इस वीडियो से वैज्ञानिकों को फोबोस और मंगल के बीच की गतिशीलता को समझने में मदद मिलेगी। वैज्ञानिकों को यह पता है कि एक दिन फोबोस का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मंगल ग्रह पर ऐसे होता है सूर्य ग्रहण - फोटो : Pixabay
फोबोस के अस्तित्व के समाप्त होने की वजह यह है कि चांद हर साल मंगल ग्रह के 1.8 मीटर पास जा रहा है। गणना के मुताबिक, पांच करोड़ साल में मंगल की सतह पर फोबोस नष्ट हो जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें