फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mariana Trench: समुद्र के अंदर है पृथ्वी की सबसे रहस्यमयी जगह, जानिए इसके बारे में अविश्वसनीय तथ्य

Wed, 22 Jan 2025 05:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Mariana Trench: प्रशांत महासागर में मारियाना ट्रेंच स्थित है, जो दुनिया की सबसे गहरी खाई है। यह पश्चिमी प्रशांत महासागर में मारियाना द्वीपसमूह से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। इसके आकार की बात करें, तो यह अर्धचंद्राकार आकार की खाई है।
विज्ञापन
1 of 5
पृथ्वी पर समुद्र की गहराई में स्थित है सबसे रहस्यमयी जगह - फोटो : Adobe Stock
Mariana Trench: जिस प्रकार पृथ्वी की सतह पर विशाल पर्वत हैं, उसी तरह महासागर में सबसे गहरी खाई भी है। दुनिया में दूसरी रहस्यमयी जगहों की तरह समुद्र के भीतर भी एक ऐसी ही जगह है। कहा जाता है कि यह पृथ्वी की सबसे अधिक रहस्यमयी जगह है, क्योंकि इसके बारे में वैज्ञानिकों को भी ज्यादा जानकारी नहीं है। समुद्र की गहराई में स्थित इस जगह का नाम मैरियाना ट्रेंच है। यह समुद्र तल से इतने नीचे स्थित है कि पूरा माउंट एवरेस्ट पर्वत समा सकता है। 

प्रशांत महासागर में मारियाना ट्रेंच स्थित है, जो दुनिया की सबसे गहरी खाई है। यह पश्चिमी प्रशांत महासागर में मारियाना द्वीपसमूह से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। इसके आकार की बात करें, तो यह अर्धचंद्राकार आकार की खाई है। यह करीब 2550 किलोमीटर तक फैली है और इसकी चौड़ाई 69 किलोमीटर है। दो टेक्टोनिक प्लेटों के टकराने से इसका निर्माण हुआ है। इसके भीतर घनी चट्टाने हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
पृथ्वी पर समुद्र की गहराई में स्थित है सबसे रहस्यमयी जगह - फोटो : Adobe Stock
अमेरिकी विज्ञान ऐजेंसी नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के मुताबिक, मैरियाना ट्रेंच की सबसे गहरी खाई ट्रेंच के दक्षिणी छोर पर स्थित चैलेंजर डीप नामक एक घाटी है। अमेरिकी विज्ञान ऐजेंसी के मुताबिक, चैलेंजर डीप सतह से 10,935 मीटर तक फैला है।
 
विज्ञापन

3 of 5
पृथ्वी पर समुद्र की गहराई में स्थित है सबसे रहस्यमयी जगह - फोटो : Adobe Stock
नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से यह अनुमान जर्नल डीप सी रिसर्च पार्ट 1 में ओशनोग्राफिक रिसर्च पेपर्स के लगाया गया है। लेकिन चैंलेंजर डीप की गहराई के कई और भी अनुमान है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, 1960 में यहां पर पहले चालक दल के मिशन ने अनुमान लगाया था कि 10,911 मीटर की गहराई है।

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बने हैं बवंडर बाबा से लकेर डिजिटल मौनी बाबा तक, जानिए इनके बारे में

4 of 5
पृथ्वी पर समुद्र की गहराई में स्थित है सबसे रहस्यमयी जगह - फोटो : Adobe Stock
गहराई का पता लगाना है चुनौतीपूर्ण

चैलेंजर डीप की गहराई का अनुमान लगाना बेहद चुनौतीपूर्ण है। अमेरिकी विज्ञान ऐजेंसी के मुताबिक, समुद्र की गहराई दो तरीकों से पता की जाती है। सबसे पहले एक जहाज सोनार की मदद से गहराई पता लगाता है, जबकि दूसरा समुद्र तल पर तैनात एक प्रेशर सेंसर से पता लगाएगा कि इसके ऊपर कितना पानी है। जहाज से सोनार बीम तरंगों को छोड़ते हैं, जिसे सतह टकराकर इनके वापस आने के समय से गहराई का पता लगाया जाता है। 

Mount Kailash Mystery: पृथ्वी पर रहस्य, रोमांच और विज्ञान को चुनौती देता है महादेव का कैलाश पर्वत, आखिर क्यों नहीं पहुंचा कोई 'शिव के लोक'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पृथ्वी पर समुद्र की गहराई में स्थित है सबसे रहस्यमयी जगह - फोटो : Adobe Stock
जानिए कौन लोग पहुंचे हैं मारियाना ट्रेंच तक

मारियाना ट्रेंच तक अभी सिर्फ तीन लोग ही पहुंच पाए हैं। फिल्म टाइटैनिक के निर्देशक जेम्स कैमरून, नासा के समुद्र विज्ञानी एमेरिटस डॉ. जीन फेल्डमैन और एक अन्य खोजकर्ता टेक्सास के निवेशक विक्टर वेस्कोवो यहां तक पहुंच पाए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें