फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर चल रहा था बेटे की तेरहवीं का भोज, अचानक आ गया सामने

Fri, 13 Sep 2019 12:19 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक फोटो
आपने कई बार ऐसा सुना होगा कि मरा हुआ व्यक्ति सालों बाद अपने घर लौट आता है। ऐसा ही कुछ हुआ बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में, जहां एक युवक घर लौट आया जबकि घर वाले उसकी तेरहवीं की तैयारी कर रहे थे। युवक को देख सभी के होश उड़ गए। युवक के लौटने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक फोटो
दरअसल, मुजफ्फरपुर जिले के बुधनगरा गांव का रहने वाला संजीव कुमार 25 अगस्त के दिन से ही घर से लापता हो गया था। फिर कुछ दिन बाद गंडक नदी के किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला, जिसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया था। बाद में संजीव के पिता रामसेवक अस्पताल पहुंचे और दावा किया कि ये उनके बेटे की लाश है। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक फोटो
संजीव कुमार के परिवार वालों ने पूरे रीति-रिवाज के साथ शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद संजीव कुमार के घर जब तेरहवीं के दिन श्राद्ध भोज की तैयारी चल रही थी, तभी वह अचानक घर लौट आया। संजीव को सही-सलामत देख सब हैरान रह गए। ये बात पूरे गांव में तेजी से फैल गई। सभी संजीव को देखने उनके घर पहुंच गए। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक फोटो
संजीव कुमार के पिता रामसेवक ठाकुर ने बताया कि 25 अगस्त को मेरा बेटा लापता हो गया था और हमने इसकी रिपोर्ट पुलिस के पास जाकर दर्ज कराई थी। बाद में मुझे एक अज्ञात शव के बारे में जानकारी मिली तो मैंने दावा किया कि ये मेरे बेटे का शव है। हमने उस शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। हालांकि अब मुझे खुशी है कि मेरा बेटा वापस आ गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें